कौन हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी? खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं मात
DKS Aishwarya: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने शपथ ले लही है. इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उनकी बेटी डीकेएस ऐश्वर्या एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं.
कौन हैं डीकेएस ऐश्वर्या?
डीकेएस ऐश्वर्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेटी है. इसके अलावा, देश के प्रतिष्ठित बिजनेस घराने 'कैफे कॉफी डे' (CCD) परिवार की बहू भी हैं.
डीकेएस ऐश्वर्या क्या करती हैं?
डीकेएस ऐश्वर्या एक बड़े शैक्षणिक संस्थान का संचालित करती हैं.
कहां से की पढ़ाई?
ऐश्वर्या की शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के प्रतिष्ठित स्कूलों से पूरी हुई है. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री हासिल की.
बिजनेस की दुनिया में रखा कदम
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या ने सीधे बिजनेस और मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखा. वर्तमान में वे बेंगलुरु स्थित 'ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी' (Global Academy of Technology) की ट्रस्टी के रूप में काम कर रही हैं.
किससे हुई शादी?
डीकेएस ऐश्वर्या की शादी अमर्त्य हेगड़े से हुई है. उनके ससुराल का भी राजनीति से जुड़ाव रहा है. एस.एम. कृष्णा ऐश्वर्या के पति अमर्त्य के नाना हैं. इस तरह ऐश्वर्या रिश्ते में एस.एम. कृष्णा के परिवार की बहू बनती हैं.
कब हुई थी शादी?
डीकेएस ऐश्वर्या की शादी फरवरी 2021 में 'कैफे कॉफी डे' (CCD) के संस्थापक स्वर्गीय वी.जी. सिद्धार्थ के बड़े बेटे अमर्त्य हेगड़े (Amartya Hegde) से हुई थी.