• Home>
  • Gallery»
  • Bigg Boss Secrets: बाथरूम में होता है ‘बहुत कुछ’! 24 घंटे कैमरे फिर भी प्राइवेसी; दिव्या अग्रवाल ने ‘बिग बॉस’ हाउस की बताईं अंदर की बातें

Bigg Boss Secrets: बाथरूम में होता है ‘बहुत कुछ’! 24 घंटे कैमरे फिर भी प्राइवेसी; दिव्या अग्रवाल ने ‘बिग बॉस’ हाउस की बताईं अंदर की बातें

Bigg Boss Secrets: टेलीविजन से लेकर OTT प्लेटफार्म [पर सबसे चर्चित शो बिग बॉस माना जाता है. ये एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमे हर तरह की चीज़े देखने को मिलती हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला ये शो अक्सर अपनी लड़ाइयों, दोस्ती, रोमांस और विवादों की वजह से सुर्खियों में रहता है. फैंस अक्सर सोचते हैं कि उस घर के अंदर असल ज़िंदगी कैसी होती है, जहाँ इंसान 24/7 कैमरों से घिरा रहता है. वहीं हाल ही में, ‘बिग बॉस OTT 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल ने शो से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं जो शायद ही आप जानते हों. या यूं कहें की बिग बॉस से जुड़े कई बड़े सीक्रेट्स खोल दिए हैं. 


By: Heena Khan | Published: September 2, 2026 12:09:29 PM IST

bigg boss secrets - Photo Gallery
1/6

क्या खत्म हो जाता था घर का राशन

एक पॉडकास्ट में, दिव्या ने बताया कि बिग बॉस हाउस में खाने-पीने को लेकर बहुत सख़्त नियम हैं. वहाँ कॉफ़ी और टोमैटो केचप जैसी आम चीज़ों को भी लग्ज़री माना जाता है. कंटेस्टेंट्स को अक्सर इन चीज़ों के लिए इंतज़ार करना पड़ता है या इन्हें पाने के लिए नए-नए तरीके खोजने पड़ते हैं.

bigg boss secrets - Photo Gallery
2/6

सिगरेट का अलग जुगाड़

दिव्या के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स से उनके पसंदीदा ब्रांड के बारे में पूछा जाता है और उसी हिसाब से सिगरेट दी जाती है. इसीलिए घर के अंदर सिगरेट को लग्ज़री आइटम नहीं माना जाता.

bigg boss secrets - Photo Gallery
3/6

क्या घर में थी शराब

शो के बारे में सबसे ज़्यादा चर्चा वाले विषयों में से एक यह है कि क्या पार्टी या खास मौकों पर कंटेस्टेंट्स को शराब दी जाती है. इसका जवाब देते हुए दिव्या ने साफ़ कहा कि घर के अंदर किसी भी तरह की शराब नहीं दी जाती. यह सिर्फ़ एक अफ़वाह है; असलियत कुछ और ही है.

bigg boss secrets - Photo Gallery
4/6

प्राइवेसी को लेकर क्या बोलीं दिव्या

पॉडकास्ट में कंटेस्टेंट्स की निजी ज़िंदगी और रिश्तों पर भी बात हुई. दिव्या ने बताया कि शो खत्म होने के बाद लोग उनसे कई अजीब और मज़ेदार सवाल पूछते हैं. दर्शक अक्सर घर के अंदर की प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के इंटिमेट पलों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं.

bigg boss secrets - Photo Gallery
5/6

बाथरूम में...

एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या लोग यह भी पूछते हैं कि क्या कपल्स अंदर इंटिमेट होते हैं. इस पर दिव्या ने कहा कि भले ही कैमरे पर कुछ न दिखे, लेकिन पर्दे के पीछे असल में बहुत कुछ होता है. शार्दुल ने भी बात में शामिल होते हुए कहा कि बहुत कुछ होता तो है लेकिन बाथरूम के अंदर.

bigg boss secrets - Photo Gallery
6/6

घर के अंदर आते हैं प्रोफ़ेशनल वैक्सर्स ?

हंसते हुए दिव्या ने यह भी बताया कि एक बार किसी ने उनसे यह भी पूछा था कि क्या घर में प्रोफ़ेशनल वैक्सर्स आते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता. दिव्या अग्रवाल के इन खुलासों ने एक बार फिर बिग बॉस को चर्चा में ला दिया है.