4 साल, फिर 8 साल, अब 7 साल… आखिर कब-कब आई ‘धमाल’ की हर फिल्म? जानिए इस फ्रेंचाइजी का 19 साल का दिलचस्प सफर
Dhamaal Franchise Journey: पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल का चौथा पार्ट आगामी 10 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह पार्ट 7 सालों बाद रिलीज हो रहा है. जानिए कब और कितने सालों में रिलीज हुई धमाल की पिछली फिल्में.
धमाल
धमाल फ्रेंचाइज के सफर की शुरुआत 19 साल पहले हुई थी. इंद्र कुमार ने 2007 में कल्ट कॉमेडी क्लासिक ' धमाल' के साथ इस फ्रैंचाइज की शुरुआत की थी, जिसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी ने अभिनय किया था.
बाद में बनी कल्ट फिल्म
फिल्म ने भारत में कुल 32.51 करोड़ रुपये कमाए थे. बॉक्स ऑफिस पर इसे भले ही सेमी हिट घोषित किया गया, लेकिन 'धमाल' ने वर्षों बाद दर्शकों के बीच एक कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया.
डबल धमाल
पहली पार्ट के चार साल बाद 2011 में, इंद्र कुमार ने 'डबल धमाल' का निर्देशन किया, जिसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी और जावेद जाफ़री की वापसी हुई. इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और कंगना रनौत भी शामिल हुईं. फिल्म का दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर औसत रूप से सफल रही, जिसने भारत में 45.05 करोड़ रुपये कमाए.
टोटल धमाल
दूसरे पार्ट के बाद धमाल का तीसरा भाग आठ साल बाद रिलीज हुई. इंद्र कुमार साल 2019 में तीसरे पार्ट 'टोटल धमाल' के साथ लौटे और इस बार मूल दो फिल्मों से केवल अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी ही वापस आए. इस फ्रेंचाइज़ में नए कलाकारों में अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित शामिल थे. टोटल धमाल को अच्छी समीक्षाएं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई, जिसने भारत में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो कि पहली दो फिल्मों के संयुक्त कारोबार का दोगुना है.
धमाल 4
अब 2019 के सात साल बाद यानी 2026 में इंद्र कुमार 'धमाल 4' के साथ वापसी कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म टोटल धमाल जितनी ही बड़ी सफलता हासिल करेगी, या उससे भी बड़ी. 'धमाल 4' 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.