• Home>
  • Gallery»
  • DC vs CSK: दिल्ली बनाम चेन्नई की टक्कर… कौन मारेगा बाजी? पिच रिपोर्ट से आंकड़ों तक की सारी डिटेल्स

DC vs CSK: दिल्ली बनाम चेन्नई की टक्कर… कौन मारेगा बाजी? पिच रिपोर्ट से आंकड़ों तक की सारी डिटेल्स

DC vs CSK Match Report: IPL 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से काफी अहम होने वाला है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम के लिए जीत-हार का सिलसिला जारी है. वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच जीतकर आ रही है. अब दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…


By: Ankush Upadhayay | Published: May 4, 2026 9:17:33 PM IST

कब-कहां खेला जाएगा मैच? - Photo Gallery
1/7

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा.

पिच रिपोर्ट. - Photo Gallery
2/7

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन बनाया था, जिसे पंजाब किंग्स ने चेज भी कर लिया था. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां पर बड़े स्कोर बन सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि यहां पर टारगेट चेज करना आसान होता है. इस मैदान पर आखिरी 5 मैचों में टारगेट चेज करने वाली टीमों ने 4 बार जीत हासिल की है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड. - Photo Gallery
3/7

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं. इनमें से 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल. - Photo Gallery
4/7

प्वाइंट्स टेबल पर नजर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. दिल्ली को 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार मिली है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. चेन्नई को 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार का सामना करना पड़ा है.

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स. - Photo Gallery
5/7

कहां देख सकेंगे लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI. - Photo Gallery
6/7

DC की संभावित प्लेइंग XI

पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जेमिसन/लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन. (इम्पैक्ट: करुण नायर)

चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस से की अपील. - Photo Gallery
7/7

CSK की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट: गुरजपनीत सिंह)