• Home>
  • Gallery»
  • नहीं पसंद आया सीन, तो डायरेक्टर से भिड़ गईं सान्या मल्होत्रा, ‘दंगल’ गर्ल ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

नहीं पसंद आया सीन, तो डायरेक्टर से भिड़ गईं सान्या मल्होत्रा, ‘दंगल’ गर्ल ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

सान्या मल्होत्रा आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में नाम कमाया है. सान्या ने फिल्म ‘दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में सान्या मल्होत्रा ने बताया है कि एक सीन के चलते एक बार वह डायरेक्टर से लड़ बैठी थीं. आइये जानते हैं सान्या मल्होत्रा ने किस सीन का विरोध किया था क्यों!


By: Shivangi Shukla | Published: August 3, 2026 11:48:36 AM IST

डायरेक्टर से भिड़ बैठीं सान्या मल्होत्रा - Photo Gallery
1/5

डायरेक्टर से भिड़ बैठीं सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा ने कहा, 'मुझे दंगल, मिसेज जैसी और फिल्में करके खुद को और महिलाओं को सशक्त बनाना है. उन्हें स्क्रीन पर सही तरह से दिखाना है. एक बार सेट पर मुझे एक सीन पसंद नहीं आ रहा था. मेरी फिल्म के लिए निर्देशक के साथ लड़ाई हुई कि यह स्क्रीन पर सही नहीं लगेगा, आप महिलाओं को ऐसे नहीं दिखा सकते हैं. हिंदी सिनेमा में कई बार ऐसा हो जाता है कि निर्देशक कुछ ऐसे सीन रख देते हैं, जो दर्शकों से कनेक्ट करे. जबकि उसमें कोई तर्क नहीं था.

डेब्यू फिल्म से ही मचा दिया था धमाल - Photo Gallery
2/5

डेब्यू फिल्म से ही मचा दिया था धमाल

सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल से डेब्यू किया था, जिसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 2016 में रिलीज हुई 'दंगल' को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया. फोगाट बहनों के जीवन पर बनी इस फिल्म में सान्या ने बबिता फोगाट का किरदार निभाया था.

बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं सान्या - Photo Gallery
3/5

बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं सान्या

सान्या मल्होत्रा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने 'द सीक्रेट सुपरस्टार ' (2017) के लिए "सेक्सी बलिये" गाने की कोरियोग्राफी की है, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे.

प्रमुख फिल्में - Photo Gallery
4/5

प्रमुख फिल्में

सान्या मल्होत्रा ने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. उन्होंने जवान, बधाई हो, सैम बहादुर, पटाखा और कटहल जैसी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सान्या मल्होत्रा की मिसेज फिल्म को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था.

अवार्ड्स - Photo Gallery
5/5

अवार्ड्स

सान्या मल्होत्रा को ड्रामा फिल्म 'फोटोग्राफ' (2019) और ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'लूडो' (2020) में मुख्य भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था. इसके अलावा 'कटहल' और 'मिसेज' के लिए उन्हें दो फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड मिले.