Bollywood: पहले बनी भाईजान की बैक डांसर, फिर इस फिल्म में Salman Khan संग किया जमकर रोमांस; जानें कौन हैं वो हसीना
Bollywood | Salman Khan: कहते हैं कि सलमान खान जिसका हाथ पकड़ लें उसकी जिंदगी बना देते हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ बैक डांसर से लेकर उनकी हेरोईन तक का सफर तय किया है. जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस डेज़ी शाह की. जी हाँ! इन्होने अपने करियर में लंबा सफ़र तय किया है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके सफ़र ने कई लोगों को प्रेरित किया है. अपने टैलेंट और एक्टिंग की काबिलियत की वजह से उन्होंने शोबिज़ में अपनी अलग पहचान बनाई है और एक जानी-मानी हस्ती बन गई हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले, वो ‘ज़मीन’ और ‘खाकी’ जैसी फ़िल्मों में गणेश आचार्य की असिस्टेंट कोरियोग्राफ़र थीं. शुरुआती दिनों में, वो ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘तेरे नाम’, ‘रेस’ और दूसरी फ़िल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नज़र आईं.
डांसर और एक्टर तक का सफर
डेज़ी को हमेशा से डांसिंग का शौक था, लेकिन बाद में उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग में भी दिलचस्पी होने लगी. उन्होंने कई प्रिंट विज्ञापनों में काम किया और मशहूर ब्रांड्स के लिए कई फ़ोटोशूट किए.
इस फिल्म से किया डेब्यू
खबरों के मुताबिक, वह 2010 में कन्नड़ फ़िल्म 'चिंगारी' से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह दीपिका कामैया को ले लिया गया.
सलमान की बनी बैक डांसर
लेकिन बता दें कि Tere Naam फिल्म में डेजी सलमान के ठीक पीछे नाचती हुई नजर आ रही हैं. या यूं कहें कि उन्होंने बैक डांसर के तौर पर सलमान के पीछे बड़े ही जोश में डांस किया.
रातों-रात हुईं मशहूर
वहीं फिर डेज़ी की किस्तम कुछ सालों में ऐसी पलटी की डेज़ी ने आखिरकार सलमान खान के साथ उनकी हिरोईन के तौर पर 'जय हो' (2014) फिल्म में काम किया. इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद रातों-रात मशहूर हो गईं.
कई बड़ी फिल्मों में किया काम
इसके बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ 'हेट स्टोरी' जैसी कई बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया और बाद में सलमान खान की फ़िल्म 'रेस 3' का हिस्सा बनीं. डेज़ी ने रोहित शेट्टी के हिट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हिस्सा लिया और अपने निडर अंदाज़ से फ़ैन्स को प्रभावित किया.
फिल्मी करियर को लेकर क्या बोलीं डेजी
जब डेज़ी से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें उम्मीद के मुताबिक फ़िल्मों के ऑफ़र नहीं मिले, तो एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "अगर सोचने से ही सब कुछ हो जाता, तो आज हर कोई अंबानी होता. सच कहूँ तो, मैं खुद को खुश करने के लिए काम करती हूँ, दूसरों को नहीं. ज़िंदगी में मैं जो कुछ भी कर रही हूँ, उससे खुश हूँ."