• Home>
  • Gallery»
  • 3 बार ठुकराया एयर होस्टेस का ऑफर, फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी; एक्ट्रेस स्मिता पाटिल होती है तुलना, जानिए नेटवर्थ

3 बार ठुकराया एयर होस्टेस का ऑफर, फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी; एक्ट्रेस स्मिता पाटिल होती है तुलना, जानिए नेटवर्थ

Chitrangada Singh Birthday: ‘देसी ब्वॉयज’ और ‘इनकार’ जैसी फिल्मों  से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज 30 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. अभिनेत्री के जीवन में कुछ ऐसी बातें हैं, जो काफी रोचक हैं. क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले चित्रांगदा सिंह की शादी हो चुकी थी. फिर कई सालों बाद हुआ तलाक. जानिए कैसे वो एयर होस्टेस बनते-बनते ब्यूटीफुल एक्ट्रेस बन गईं. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 30, 2026 12:40:19 PM IST

chitrangada singh - Photo Gallery
1/7

यूपी की रहने वाली हैं चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1975 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. उनका बचपन मेरठ के अलावा राजस्थान के कोटा और उत्तर प्रदेश के बरेली में भी बीता. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मेरठ स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल से पूरी की.

3 बार ठुकराया एयर होस्टेस का ऑफर, फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी; एक्ट्रेस स्मिता पाटिल होती है तुलना, जानिए नेटवर्थ - Photo Gallery
2/7

पिता सेना में थे अधिकारी

चित्रांगदा सिंह के पिता कर्नल निरंजन सिंह भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी थे और उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होती रही. मेरठ उनके पिता की आखिरी पोस्टिंग थी. साथ ही आपको बता दें कि चित्रांगदा के भाई दिग्विजय सिंह चहल पेशेवर गोल्फर हैं.

chitrangada singh - Photo Gallery
3/7

3 बार ठुकराया एयर होस्टेस बनने का ऑफर

कॉलेज के बाद चित्रांगदा सिंह ने एयर होस्टेस बनने के तीन ऑफर ठुकरा दिए थे. इसके बाद उन्होंने दिल्ली से मॉडलिंग करियर शुरू किया. इसके बाद उन्हें पहला म्यूजिक वीडियो ‘Sunset Point’ मिला, जिसने ग्लैमर की दुनिया में उनके सफर की शुरुआत की.

chitrangada singh - Photo Gallery
4/7

फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी

चित्रांगदा सिंह ने फिल्मों में कदम रखने से पहले साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे जोरावर के माता-पिता बने. हालांकि, किस्मत को कुछ और मंजूर था और उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. शादी के 11 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया. अलगाव के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें और अफवाहें भी सामने आईं.

chitrangada singh - Photo Gallery
5/7

कब की फिल्मी करियर की शुरुआत?

चित्रांगदा सिंह ने 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने अब तक कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है.

3 बार ठुकराया एयर होस्टेस का ऑफर, फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी; एक्ट्रेस स्मिता पाटिल होती है तुलना, जानिए नेटवर्थ - Photo Gallery
6/7

स्मिता पाटिल से होती है तुलना

चित्रांगदा सिंह की खूबसूरती और नैन नक्श की तुलना अक्सर लोग दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल से करते हैं. और बोलते हैं वो बहुत हद तक उनसे मिलती हैं.

chitrangada singh - Photo Gallery
7/7

चित्रांगदा सिंह की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चित्रांगदा सिंह की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये आंकी जाती है. हालांकि, यह एक अनुमानित आंकड़ा है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया अभिनय, फिल्म निर्माण, ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग है. उनकी वास्तविक आय सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.