Car Problems in Monsoon: बारिश के दौरान इन तरीकों से पड़ सकता है कार के टायरों पर असर, बिलकुल न करें नजरअंदाज
Car Problems in Monsoon: मानसून का मौसम जहां, गर्मी से राहत लेकर आता है, कार और बाइक चलाने वाले लोगों के लिए कहीं न कहीं समस्या का सबब भी बनकर आता है. बारिश के दौरान अक्सर सड़कें गीली हो जाती हैं, कई जगह पानी भर जाता है और सड़कों पर कीचड़ और गड्ढे उभरने लगते हैं.
गलत टायर प्रेशर से बढ़ सकती है परेशानी
बारिश के मौसम में कार के टायर पर सामान्य से थोड़ा ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है, जिससे कहीं न कहीं मानसून में टायर की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ सकता है. कई बार ज्यादा प्रेशर होने पर टायर की पकड़ कम हो सकती है. इसलिए आपको मानसून में भी टायर प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए.
गड्ढों से हो सकता है नुकसान
बरसात के दौरान अक्सर सड़कों पर गढ्ढे हो जाते हैं, जिसके चलते टायर को झटका लग सकता है और इसका असर गाड़ी की व्हील रिम पर भी पड़ सकता है. बार-बार ऐसे झटकों से व्हील एलाइनमेंट बिगड़ सकता है.
कीचड़ में फंस सकती है गाड़ी
अगर आप मानसून के दौरान गाड़ी चला रहे हैं तो खराब रास्तों और कीचड़ में चलने से कई बार टायर फंस भी सकते हैं. इससे पानी निकालने की क्षमता प्रभावित हो सकती है साथ ही साथ लंबे समय तक गंदगी जमा रहने से टायर की परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है.
फिसलते हैं टायर
बारिश के दौरान कार के टायर अक्सर ज्यादा फिसलने लगते हैं. अगर आप खराब रास्तों पर गाड़ी चला रहे हैं तो ऐसे में टायर फिसल सकते हैं और आपकी गाड़ी किसी चीज से टकरा भी सकती है.
टायर की ग्रिप कम होना
अगर आप मानसून के दौरान कार चला रहे हैं तो ऐसे में हो सकता है कि आपके टायर की ग्रिप कमजोर हो जाए. अगर टायरों में अच्छी ग्रिप नहीं रहेगी तो कहीं न कहीं यह हादसे का कारण भी बन सकता है.