• Home>
  • Gallery»
  • Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान

Car Horn Rules: आजकल कार को अलग लुक देने के साथ-साथ उसकी आवाज को भी अलग बनाने का चलन बढ़ गया है. कई लोग अपनी गाड़ी में कंपनी के ओरिजिनल हॉर्न की जगह तेज आवाज वाला, मल्टी-टोन, प्रेशर हॉर्न या ऐसी आवाज निकालने वाला हॉर्न लगवा लेते हैं, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई देती है.

By: Kunal Mishra | Published: August 27, 2026 8:23:59 PM IST

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान - Photo Gallery
1/5

कार में कैसा हॉर्न नहीं लगाना चाहिए?

Motor Vehicles Rules के मुताबिक किसी भी कार, बाइक या अन्य वाहन में ऐसा मल्टी-टोन हॉर्न नहीं लगाया जा सकता जो लगातार अलग-अलग तरह की आवाज निकाले. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस तरह की तेज आवाज वाला हॉर्न न लगाएं, जिससे दूसरो को दिक्कत हो.

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान - Photo Gallery
2/5

प्रेशर हॉर्न पर भी हो सकती है कार्रवाई

प्रेशर हॉर्न भी सामान्य कार हॉर्न से अलग होते हैं और इनका इस्तेमाल कई जगहों पर प्रतिबंधित है. अगर प्रेशर हॉर्न के साथ कोई गाड़ी पकड़ी जाती है तो पहली बार 5,000 और दोबारा उल्लंघन पर 10,000 रुपये का चालान किया जा सकता है.

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान - Photo Gallery
3/5

फैंसी हॉर्न लगाना भी मना

अगर आप अपनी कार में किसी तरह का फैंसी हॉर्न लगवाते हैं तो भी ऐसे में चालान हो सकता है. अगर किसी गाड़ी में ऐसा फैंसी सायरन और प्रेशर हॉर्न लगा हो तो पुलिस तुरंत उसे रोककर चालान काट सकती है. इसपर शुरुआती चालान 500 रुपये से शुरु हो जाता है.

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान - Photo Gallery
4/5

हॉर्न खरीदते क्या ध्यान रखें

अगर आप अपनी गाड़ी का हॉर्न खरीद रहे हैं तो ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि मल्टी-टोन और अलग-अलग आवाजें निकालने वाले हॉर्न से बचना चाहिए साथ ही साथ प्रेशर हॉर्न को भी नहीं खरीदना है.

Car Horn Rules: गाड़ी में उल्टी-सीधी आवाज निकालने वाले हॉर्न से रहें सावधान! पकड़े गए तो भरना पड़ सकता है भारी चालान - Photo Gallery
5/5

हॉर्न बजाने का सही तरीका

कार चलाते समय हॉर्न का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए. ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होकर बार-बार हॉर्न बजाना, सामने वाले वाहन को जल्दी रास्ता देने के लिए लगातार हॉर्न बजाना या खाली सड़क पर बेवजह हॉर्न का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता है.