• Home>
  • Gallery»
  • Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत

business idea for woman: आज के समय में कमाई शुरू करने के लिए बड़े शहर में रहना या किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना ही जरूरी नहीं है. आप अपनी स्किल के दमपर घर बैठे भी बिजनेस शुरु कर सकते हैं. खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं अक्सर अपना कोई छोटा कारोबार करने के बारे में सोचती हैं.

By: Kunal Mishra | Published: August 26, 2026 7:09:42 PM IST

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत - Photo Gallery
1/5

E-Commerce Business

आज ऑनलाइन खरीदारी केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. बल्कि,ग्रामीण इलाकों में भी इसकी बंपर डिमांड है. अगर किसी महिला को कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घरेलू सामान आदि में रुचि है तो वह घर बैठे अपना ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें कैटेगरी चुननी है साथ ही एक जीएसटी नंबर लेना है और शुरुआत कर देनी है.

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत - Photo Gallery
2/5

Tuition Business

अगर किसी महिला की किसी विषय पर अच्छी पकड़ है और वह बच्चों को समझाकर पढ़ा सकती है, तो घर से Tuition Classes शुरू कर सकती हैं. इसके लिए किसी बड़ी जगह या भारी निवेश की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए आप ऑनलाइन क्लास भी दे सकती हैं. आप चाहें तो घर में छोटा सा सेटअप बनाकर घर में ही बच्चों को पढ़ा सकती हैं.

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत - Photo Gallery
3/5

Cooking Business

अगर किसी महिला को खाना बनाने का शौक और अच्छी कुकिंग स्किल आती हैं, तो घर से फूड बिजनेस शुरू किया जा सकता है. गांव में भी आप यह बिजनेस कर सकती हैं और शहर या छोटे कस्बों में अपने ग्राहक बना सकती हैं. टिफिन के साथ-साथ आप मिठाई, अचार, पापड़ के साथ ही साथ नमकीन और मसालों का भी काम कर सकती हैं.

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत - Photo Gallery
4/5

Mushroom Growing

ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए Mushroom Growing भी एक अच्छा बिजनेस विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसे केवल देखकर शुरू कर देना सही नहीं होगा. बल्कि, इसे करने से पहले आप किसी प्रशिक्षण संस्थान से Mushroom Cultivation की ट्रेनिंग ले सकती हैं. इस बिजनेस से आप होटल, रेस्तरां और ढाबों पर मशरूम की सप्लाई कर सकते हैं.

Business Ideas: ग्रामीण महिलाओं के लिए जबरदस्त रहेंगे घर बैठे ये 5 बिजनेस, स्किल बनेगी कमाई का जरिया, डिग्री की नहीं पड़ेगी जरूरत - Photo Gallery
5/5

Content Creation

अगर किसी महिला को खाना बनाना, खेती, सिलाई, ब्यूटी या फिर अन्य किसी तरह की स्किल आती है तो ऐसे में वह यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दे सकती हैं और रील बना सकती हैं. YouTube, Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर कॉन्टेंट बनाया जा सकता है.