बेटी अंशुला की शादी पर भावुक हुए बोनी कपूर, बोले- ‘इस पल को जिंदगीभर नहीं भूलूंगा’; शेयर की तस्वीरें
Boney Kapoor: फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपनी बेटी अंशुला कपूर की शादी की झलक साझा की है. और एक भावुक नोट लिखा है. अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने पिछले हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी कर ली. देखें तस्वीरें.
बोनी कपूर ने लिखा भावुक नोट
बेटी की शादी के इस खास मौके को याद करते हुए बोनी कपूर कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसी याद, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.' उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी समारोह की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बेटी अंशुला और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं. एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में बोनी कपूर अपनी बेटी के कंधे पर हाथ रखे भावुक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
कई सितारों संग आई नजर
एक तस्वीर में बॉलीवुड की हस्तियां भी नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आ रही हैं, जिनमें माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, अक्षय खन्ना, बॉबी देओल आदि शामिल हैं.
पूरा परिवार दिखा
अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को एक निजी विवाह समारोह में अपने लंबे समय के साथी, पटकथा लेखक रोहन ठक्कर से शादी कर ली. इस तस्वीर में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर दिख रहे हैं.
आमिर खान भी पहुंचे
इस शादी समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी पहुंचे थे.
अंशुला और रोहन की मुलाकात कैसे हुई थी?
अंशुला और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई और 2022 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया और उन्होंने 2023 में आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया.