• Home>
  • Gallery»
  • Bollywood Most Romantic Films: Toxic छोड़ो, इन बॉलीवुड फिल्मों में कूट-कूटकर भरे हैं वो वाले सीन; डार्क रोमांस करते दिखे एक्टर-एक्ट्रेस

Bollywood Most Romantic Films: Toxic छोड़ो, इन बॉलीवुड फिल्मों में कूट-कूटकर भरे हैं वो वाले सीन; डार्क रोमांस करते दिखे एक्टर-एक्ट्रेस

Bollywood Most Romantic Films: Toxic फिल्म की रिलीज के बाद हर कोई Yash का किरदार देख हैरान है. यश की इस फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड और रोमांटिक सीन्स हैं. वहीं ये फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि अगर आप ये फिल्म देखने जाएं तो परिवार के बिना जाएं. इस फिल्म में यश ने एक नहीं दो नहीं कई एक्ट्रेस संग खुलकर रोमांस किया है. फैंस यश का ये अवतार देख हैरान हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसमे हद से ज्यादा बोल्ड और रोमैंटिक सीन्स हैं. बल्कि कई ऐसी बॉलीवुड फ़िल्में हैं जिसमे बेशर्मी की हर एक हद पार कर दी गई है. Jism से लेकर Murder तक, ये बॉलीवुड की वो फ़िल्में हैं जो रोमांस से भरी हुई हैं. चलिए जान लेते हैं ऐसी और फिल्मों के बारे में. 


By: Heena Khan | Published: August 27, 2026 6:10:28 AM IST

bollywood most romantic film - Photo Gallery
1/6

जिस्म

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की रोमांस, अट्रैक्शन और अपराध की घटनाओं से भरी फिल्म जिस्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बिपाशा और जॉन के कई ऐसे सीन हैं जो आज भी काफी वायरल हैं. इसकी तुलना टॉक्सिक से की जा सकती है.

bollywood most romantic film - Photo Gallery
2/6

जिस्म 2

जिस्म के बाद 2012 में आई Jism 2 भी काफी चर्चा में रही. Sunny Leone  की इस फिल्म को एडल्ट फिल्म में शामिल किया जाता है. इस फिल्म में भी बेशर्मी की हर वो हद पार है जिसे देख आप भी अपनी आंखों पर हाथ रख लेंगे.

bollywood most romantic film - Photo Gallery
3/6

मर्डर

मल्लिका शेरावत और इमरान हाश्मी की फिल्म मर्डर रोमांस और थ्रिलर से भरी हुई है. फिल्म के अंदर बेहद बोल्ड सीन है और दोनों की गजब की केमिस्ट्री भी दिखाई गई है.

bollywood most romantic film - Photo Gallery
4/6

हेट स्टोरी 2

पाओली डैम की यह फिल्म बदले की कहानी है. इसमें एक महिला अपने साथ हुए धोखे का बदला लेने के लिए एक कठिन रास्ता अपनाती है. फिल्म अपने बोल्ड अंदाज और रोमांस की वजह से चर्चित है.

bollywood most romantic film - Photo Gallery
5/6

रागिनी एमएमएस 2

सनी लियोनी की यह हॉरर फिल्म एक डरावनी जगह और वहां होने वाली रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित है. हॉरर के साथ इसमें रोमांस और बोल्ड सीक्वेंस भी शामिल हैं.

bollywood most romantic film - Photo Gallery
6/6

बी.ए. पास

यह एक गंभीर और डार्क फिल्म है, जिसमें एक युवा लड़के और एक शादीशुदा महिला के जटिल रिश्ते की कहानी दिखाई गई है. फिल्म रिश्तों के साथ अकेलेपन, शोषण और सामाजिक परिस्थितियों को भी सामने लाती है.