• Home>
  • Gallery»
  • करिश्मा-करीना से सनी-बॉबी तक, बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन की जोड़ियां, जिनकी बॉन्डिंग है बेमिसाल

करिश्मा-करीना से सनी-बॉबी तक, बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन की जोड़ियां, जिनकी बॉन्डिंग है बेमिसाल

Bollywood Famous Siblings: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई भाई बहन हैं, जिनका सिनेमाई दुनिया में काफी नाम है. इस लिस्ट में कुछ ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने तो कई सालों तक इंडस्ट्री पर किया राज. चलिए रक्षा बंधन के पावन पर्व के मौके पर जानते हैं उन सितारों के बारे में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 27, 2026 5:26:52 PM IST

Sunny Bobby and Esha Deol - Photo Gallery
1/5

सनी -बॉबी और ईशा देओल

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी देओल बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार रहे हैं. सनी ने 80 के दशक के आखिर में पहचान बनाई, जबकि बॉबी ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं.

Salman Arbaaz and Sohail Khan - Photo Gallery
2/5

सलमान-अरबाज और सोहेल खान

सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान तीन जाने-माने भाई हैं जिन्होंने अभिनय और फिल्म निर्माण दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की है. उनके करिश्मा और प्रतिभा ने बॉलीवुड पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है.

Karisma and Kareena Kapoor - Photo Gallery
3/5

करिश्मा और करीना कपूर

करिश्मा और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर बहन जोड़ियों में से एक हैं. करिश्मा ने 90 के दशक में अपनी पहचान बनाई, जबकि करीना ने 2000 के दशक में कदम रखकर सफलता हासिल की. खास बात यह है कि दोनों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है.

Ayushmann and Aparshakti Khurana - Photo Gallery
4/5

आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना

आयुष्मान खुराना ने अपने अभिनय और गायन कौशल से बॉलीवुड में धूम मचा दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक भाई अपारशक्ति खुराना भी है, जो काफी मशहूर है.

Farhan and Zoya Akhtar - Photo Gallery
5/5

फरहान और जोया अख्तर

जावेद अख्तर के बच्चे फरहान और जोया अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. फरहान अभिनेता, निर्देशक और गायक हैं, जबकि जोया सफल निर्देशक हैं. दोनों ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.