• Home>
  • Gallery»
  • Bollywood actresses Pakistan Lookalikes: बॉलीवुड की इन हसीनाओं की पाकिस्तान में रहती हैं जेरोक्स कॉपी! डिंपल से लेकर आंखें तक सेम टू सेम

Bollywood actresses Pakistan Lookalikes: बॉलीवुड की इन हसीनाओं की पाकिस्तान में रहती हैं जेरोक्स कॉपी! डिंपल से लेकर आंखें तक सेम टू सेम

Bollywood actresses Pakistan Lookalikes: भारतीय अभिनेत्रियों के फैंस पाक तक में मौजूद हैं. वहीं भारत में आज कल पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का जादू चल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं ? ऐश्वर्या राय से लेकर अनुष्का शर्मा तक की हमशक्ल पाकिस्तान में मौजूद हैं. आइए हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के उन मशहूर नामों पर नज़र डालते हैं जिनकी हमशक्ल सरहद पार मौजूद हैं. लॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरों की तुलना अक्सर भारतीय सुंदरियों से की जाती है.चाहे उनकी ज़बरदस्त समानता हो या एक जैसे नैन-नक्श – क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन हैं जिनकी हमशक्ल पाकिस्तानी हैं?


By: Heena Khan | Published: September 1, 2026 10:45:34 AM IST

Pakistani actress lookalike - Photo Gallery
1/6

ऐश्वर्या राय बच्चन और कंवल चीमा

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल पाकिस्तानी एंटरप्रेन्योर कंवल चीमा हैं. कुछ समय पहले उनके वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें फ़ैन्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड की इस सुंदरी से की थी.

Pakistani actress lookalike - Photo Gallery
2/6

कैटरीना कैफ और सिदरा नियाज़ी

सिदरा नियाज़ी एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. फ़ैन्स को लगता है कि उनके चेहरे की बनावट काफ़ी हद तक कैटरीना जैसी है, खासकर कुछ खास मेकअप और लाइटिंग में, जो कैटरीना के शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं.

pakistani actress - Photo Gallery
3/6

प्रीती जिंटा और हानिया आमिर

दोनों ही बॉलीवुड और लॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर फ़ैन्स ने कई बार ऐसी पोस्ट शेयर की हैं जिनमें उनके नैन-नक्श, खासकर डिम्पल्स में ज़बरदस्त समानता दिखाई गई है!

pakistani actress - Photo Gallery
4/6

सोनाक्षी सिन्हा और जावेरिया अब्बासी

सोशल मीडिया पर फ़ैन्स ने कई बार बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी और मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी के बीच ज़बरदस्त समानता की ओर इशारा किया है.

pakistani actress - Photo Gallery
5/6

चित्रांगदा सिंह और मेहविश हयात

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस चित्रांगदा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस मेहविश हयात की शक्ल-सूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस से काफ़ी मिलती-जुलती है - खासकर उनके हेयरस्टाइल और चेहरे की बनावट में.

pakistani actress - Photo Gallery
6/6

अनुष्का शर्मा और रमशा खान

रमशा को अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल कहा जाता है, क्योंकि उनके हेयरस्टाइल और चेहरे के नैन-नक्श काफ़ी मिलते-जुलते हैं.