सलमान-ऐश्वर्या से लेकर आलिया भट्ट तक, मौत के बाद भी जिंदगी देंगे ये सितारे; एक का वादा सबसे चौंकाने वाला
Actors who Donate Organs: अंग दान एक ऐसा दान है, जो व्यक्ति अपने मृत्यु के बाद भी लोगों को जीवन देने का काम करता है. कुछ बॉलीवुड सितारों ने तो अपने अंग दान करने का संकल्प भी लिया है. चलिए उन कुछ सबसे मशहूर बॉलीवुड सितारों पर एक नज़र डालते हैं, जो अंग दान करेंगे. जानिए पूरी लिस्ट.
अमिताभ बच्चन
सदी के महानयाक अमिताभ बच्चन ने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है. 83 साल की उम्र में भी अभिनेता काफी एक्टिव हैं.
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी आज भी बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. अभिनेत्री को अपने शानदार अभिनय करियर के अलावा, उन्हें सामाजिक मुद्दों पर हमेशा अपनी आवाज उठाने के लिए भी पसंद किया जाता है. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि उन्होंने अपनी आंखें दान करने का भी संकल्प लिया है.
आर. माधवन
आर. माधवन को अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. कुछ साल पहले उन्होंने यह घोषणा की थी कि उन्होंने अपनी आंखें, लिवर, किडनी, कार्टिलेज, हड्डियाँ, फेफड़े, पैंक्रियास और दिल दान करने का संकल्प लिया है.
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से छाई हुई हैं. उन्होंने भी फैसला किया है कि वह अपने सभी अंग दान कर देंगी.
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सुंदरता, शालीनता और जबरदस्त अभिनय प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरत आंखें 'आई बैंक एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया' को दान करने का संकल्प लिया है.
सलमान खान
सलमान खान ने अपनी बोन मैरो (अस्थि मज्जा) दान करने का संकल्प लिया है, जो भारत में अंगों के दान के सबसे दुर्लभ रूपों में से एक है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने किडनी दान करने का संकल्प किया है.