• Home>
  • Gallery»
  • बिग बॉस में सलमान खान से लिया पंगा, फिर बदली जिंदगी! एक की तो हो गई मौत; जानिए कहां हैं अन्य कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस में सलमान खान से लिया पंगा, फिर बदली जिंदगी! एक की तो हो गई मौत; जानिए कहां हैं अन्य कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Contestants Who Clashed With Salman Khan: रियलिटी शो बिग बॉस में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस के अंदर शो होस्ट सलमान खान से पंगा लिया था. और खूब बवाल मचा था. एक प्रतियोगी की तो मौत भी हो चुकी है. चलिए जानते हैं अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 1, 2026 3:48:44 PM IST

zubair khan - Photo Gallery
1/5

जुबैर खान

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान को एक ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान सलमान खान ने घर की महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर जमकर फटकार लगाई थी. गुस्से में सलमान ने जुबैर को घर से बाहर निकलने के बाद सबक सिखाने तक की बात कही थी. बाद में घर से बेघर हुए जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद वो मनोरंजन जगत से लगभग गायब हो गए.

priyanka jagga - Photo Gallery
2/5

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा बिग बॉस के एक सीजन में बतौर कॉमनर नजर आई थीं. उन्होंने न सिर्फ घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को परेशान किया, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान के साथ भी उनकी तीखी बहस हो गई थी. वीकेंड के एक एपिसोड में प्रियंका के आरोपों और लगातार बहस करने से सलमान इतने नाराज हो गए कि उन्होंने प्रियंका को शो छोड़कर जाने के लिए कह दिया. इसके बाद वो टीवी की दुनिया से दूर रहीं.

swami om - Photo Gallery
3/5

स्वामी ओम

शो में एक दिलचस्प प्रतियोगी के रूप में शुरुआत करने वाले स्वामी ओम ने जल्द ही शो में अपने बेहद घिनौने कृत्यों से सलमान खान का गुस्सा मोल ले लिया. शो में अपमानजनक टिप्पणियां करने से लेकर कपड़े उतारने तक, स्वामी ओम ने वो सब कुछ किया जिससे सलमान के साथ उनकी अनबन हो गई. कोविड-19 के बाद 3 फरवरी, 2021 को उनका निधन हो गया था.

karishma tanna - Photo Gallery
4/5

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना सीजन 8 में, सलमान खान ने करिश्मा तन्ना को गौतम गुलाटी की स्थिति का फायदा उठाने के लिए फटकार लगाई, जब गौतम ने एक टास्क के दौरान करिश्मा को गाली देने के लिए उनसे बार-बार माफी मांगी. तमाम कोशिशों के बावजूद, करिश्मा का रवैया अडिग रहा और इससे सलमान नाराज हो गए, जिन्होंने बिग बॉस रूम में करिश्मा से बात की.

akashdeep saigal - Photo Gallery
5/5

आकाशदीप सैगल

शो में सलमान खान से बहस करने वाले आकाशदीप सहगल ने बाद में सुल्तान अभिनेता पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था. उस समय सलमान से हुई अपनी लड़ाई के बारे में उन्होंने कहा था, 'मैंने किसी का करियर बर्बाद करने के लिए कभी कोई पीआर हायर नहीं किया. मेरी सोच संकीर्ण नहीं है. मैं खुद को ज्यादा ताकतवर दिखाने के लिए अपने साथ दस लोगों को नहीं ले जाता.'