• Home>
  • Gallery»
  • Big Boss ने बर्बाद कर दी इन कंटेस्टेंट की जिंदगी: किसी को हुआ कैंसर, किसी ने छोड़ी दुनिया; जान लेने की हद तक पहुंचा डिप्रेशन!

Big Boss ने बर्बाद कर दी इन कंटेस्टेंट की जिंदगी: किसी को हुआ कैंसर, किसी ने छोड़ी दुनिया; जान लेने की हद तक पहुंचा डिप्रेशन!

Bigg Boss Controversy: इंडियन रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला टेलिकास्ट 3 नवंबर 2006 से 26 जनवरी 2007 तक कुल 86 दिनों तक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ था. अभी तक शो के 19 सीजन हो चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित सीजन की बात करें तो सलमान खान की होस्टिंग वाले शो ने ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. इसके पीछे सलमान का स्टाडम समझिए या फिर कंटेस्टेंट का गेम. ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने वाले कंटेस्टेंट ने जमकर मीडिया में सुर्खियां बटोरी. लेकिन हर कोई बिग बॉस की ट्रॉफी घर नहीं ले जा पाया. बिग बॉस के रियालिटी शो को लेकर रूमर्स हैं, यहां से बाहर आने के बाद या तो कंटेस्टेंट पॉपुलर हो जाते हैं और उनका करियर एक अलग ही मुकाम पर पहुंच जाता है लेकिन कुछ कंटेस्टेंट की लाइफ 360 टर्न हो गई. कुछ कंटेस्टेंट गंभीर बीमारी हो गई जबकि कुछ दुनिया को ही अलविदा कह गए. आपको भी इनके जानकर हैरानी होगी-


By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 4:25:29 PM IST

जुबैर खान- बिग बॉस 11 - Photo Gallery
1/8

जुबैर खान- बिग बॉस 11

बिग बॉस सीजन-11 के दौरान सलमान खान के साथ कॉन्ट्रोवर्शियल बहस में पड़ने वाले कंटेस्टेंट जुबैर खान ने शो से बाहर आने के बाद अपनी आपबीती सुनाई. वो शो के दौरान ही दवाएं खाने लगे और नल्ला डॉन मिलने पर लोगों का गुस्सा झेलने के बाद लंबे समय तक डिप्रेशन में रहे. जुबैर खान अस्पताल में भी भर्ती रहे. नेगेटिविटी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी जान देने की भी कोशिश की.

दीपिका कक्कड़- बिग बॉस 13 - Photo Gallery
2/8

दीपिका कक्कड़- बिग बॉस 13

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस सीजन-13 में दमदार परफॉर्मेंस दी. एक्ट्रेस ने गेम को समझा और अपनी रियल पर्सनैलिटी लोगों के सामने रखी. हर एक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी. दीपिका कक्कड़ की गेम में टिके रहने की एबिलिटीज ऐसी थीं कि एक्ट्रेस सिर्फ आखिर तक नहीं खेली, जीतकर ट्रॉफी घर भी ले गई. लेकिन कुछ समय बाद एक्ट्रेस को कैंसर हो गया और आज तक इलाज करा रही है.

Big Boss ने बर्बाद कर दी इन कंटेस्टेंट की जिंदगी: किसी को हुआ कैंसर, किसी ने छोड़ी दुनिया; जान लेने की हद तक पहुंचा डिप्रेशन! - Photo Gallery
3/8

हिना खान- बिग बॉस 11

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा उर्फ हीना खान ने टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. बिग बॉस-21 में भी एक्ट्रेस का गेम निखर कर आया, हालांकि एक्ट्रेस ने गेम को नहीं जीता लेकिन लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी. लेकिन पॉपुलैरिटी का सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं चला. कुछ ही समय बाद एक्ट्रेस कैंसर का शिकार हो गई जिसकी पूरी जर्नी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की.

सिद्धार्थ शुक्ला- बिग बॉस 13 विजेता - Photo Gallery
4/8

सिद्धार्थ शुक्ला- बिग बॉस 13 विजेता

कभी रोमांस और कभी हाईपर एक्टिव कंटेस्टेंट बनकर उभरे टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच नहीं है लेकिन बिग बॉस-13 की ट्रॉफी के साथ शहनाज गिल का दिल भी लाए थए. एक्टर का 2 सितंबर 2021 यानी बिग बॉस जीतने के कुछ समय बाद ही कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उस समय सिद्धार्थ महज 40 साल के थे.

प्रत्युषा बनर्जी- बिग बॉस 7 - Photo Gallery
5/8

प्रत्युषा बनर्जी- बिग बॉस 7

बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी को कौन नहीं जानता. एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस जितनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी लेकिन बिग बॉस-7 की कंटेस्टेंट महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई. एक्ट्रेस ने 2016 में खुद अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी.

शेफाली जरीवाला- बिग बॉस 13 - Photo Gallery
6/8

शेफाली जरीवाला- बिग बॉस 13

कांटा लगा गर्ल को कौन नहीं जानता. बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. एक्ट्रेस काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट बनकर उभरीं. शो के बाद भी शेफाली का काफी नाम हो गया था लेकिन एक्ट्रेस को 42 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट हो गया और 27 जून 2025 को वो दुनिया को अलविदा कह गईं.

सोनाली फोगाट- बिग बॉस 14 - Photo Gallery
7/8

सोनाली फोगाट- बिग बॉस 14

राजनेता और उस टाइम की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने बिग बॉस सीजन 14 से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन एक्ट्रेस का स्टारजम ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया और अगस्त 2022 में सोनाली फोगाट का गोवा ट्रिप के दौरान एक रिजॉर्ट में संदिग्ध हालातों में निधन हो गया.कुछ लोगों ने इसे सोची-समझी साजिश बताया लेकिन असल में वहां हुआ क्या था कोई नहीं जानता.

स्वामी ओम- बिग बॉस 10 - Photo Gallery
8/8

स्वामी ओम- बिग बॉस 10

बिग बॉस सीजन 10 में अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कामों से शर्मसार करने वाले स्वामी ओम को सलमान जमकर लताड़ा था. सेलेब्रिटी बनने उतरे स्वामी ओम का भी 3 फरवरी 2021 को, 63 वर्ष की आयु में, दिल्ली में लकवे के दौरे (पैरालिसिस) के कारण उनका निधन हो गया था.