Bigg Boss 20 contestants list: रिया अहीर से बादशाह की पत्नी तक…कौन हैं बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स? चेक करें पूरी लिस्ट
Bigg Boss 20 contestants list: टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. जिसे बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाईजान सलमान खान एक बार फिर होस्ट करते हुए नजर आएंगे. ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. नए ट्विस्ट, रोमांचक टास्क और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ ये सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होने की उम्मीद है. बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर इस शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं. कुछ लोगों का नाम सामने आ भी रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे?
रिया अहीर या लव गिल?
रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल में से कोई एक बिग बॉस के घर में जाएगा. जिसे फैन्स ज्यादा वोट करेंगे, वहीं बिग बॉस के घर में जाएगा.
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर की बात करें तो वो मुंबई की रहने वाली 27 साल की मॉडल, एक्टर और एंटरप्रेन्योर हैं. जुलाई में मुंबई में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल होने के बाद वह काफी मशहूर हो गईं थीं. इस वीडियो में वह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन के सामने खड़ी दिखाई दी थीं.
कौन हैं लव गिल?
लव गिल की बात करें तो वो एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं. जो अमृतसर की रहने वाली हैं. जिन्होंने म्यूजिक वीडियो, टेलीविजन और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और सिंगर करण औजला के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने 'तू पतंग मैं डोर' से टीवी पर डेब्यू किया. बाद में उन्होंने 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' के साथ पंजाबी सिनेमा में कदम रखा.
अरिश्फा खान और ईशा रिखी को किया अप्रोच
सोशल मीडिया हैंडल डिजिटल न्यूज हब की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' के लिए मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर अरिशफा खान और रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी को अप्रोच किया है. इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने शो का हिस्सा बनने के लिए अपनी हामी भर दी है. अगर ऐसा होता है तो दोनों की एंट्री से शो में ग्लैमर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है.
कौन हैं अरिश्फा खान?
अरिश्फा खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अरिश्फा टीवी के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने महज 9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था. अब उनकी उम्र 22 साल हो गई हैं. उन्होंने अब तक 'छल-शह और मात', 'एक वीर की अरदास…वीरा' और 'जिनी और जूजू' जैसे शोज में काम किया हैं. जिसमें उन्होंने क्यूट किरदार से सबको अपना दिवाना पहले ही बना लिया हैं.
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी बादशाह की पत्नी हैं. जिसके बारे में बताया जाता है कि वो एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था. उनकी स्कूलिंग चंडीगढ़ से ही हुई है. इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की. बताया जाता है कि ईशा ने 12वीं क्लास में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद पंजाबी पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की. हालांकि, हाल ही में खबर आई थीं कि बादशाह और ईशा अलग हो रहे हैं. दरअसल, ईशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट और वीडियो शेयर किए थे. जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं थीं. हालांकि बादशाह ने इसको लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है.
कौन हैं अमन गांधी?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 20 में टीवी एक्टर अमन गांधी के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही हैं. अमन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में ऋतिक विरानी के रोल के लिए मशहूर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 में कुल 20 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं. प्रीमियर की रात 16-17 सेलिब्रिटीज एंट्री करेंगे, जबकि बाकी लोग वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर शो में शामिल होंगे.
बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 में शामिल होने वाले अन्य संभावित नामों में करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, रियलिटी शो स्टार कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काजी तौकीर, अंजलि अरोड़ा और आर्यन केल्विन शामिल हैं. मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम के भी इस सीजन में शामिल होने की उम्मीद है.