• Home>
  • Gallery»
  • Rajat Dalal: पार्किंग को लेकर रजत दलाल का कलेश! 45 मिनट इंतजार के बाद थार से किया कांड; फिर दी सफाई- रोज का ड्रामा…

Rajat Dalal: पार्किंग को लेकर रजत दलाल का कलेश! 45 मिनट इंतजार के बाद थार से किया कांड; फिर दी सफाई- रोज का ड्रामा…

Rajat Dalal Parking Controversy: बिग बॉस 18 के फेम रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है. वजह है फरीदाबाद के पार्किंग विवाद का उनका एक वीडियो, जिसमें वह अपनी थार से दूसरी कार को साइड करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है पार्किंग कलेश.


By: Shristi S | Published: August 30, 2026 10:47:25 PM IST

रोज का ड्रामा है यार- रजत दलाल - Photo Gallery
1/6

रोज का ड्रामा है यार- रजत दलाल

रजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्किंग की तस्वीर शेयर की. उनकी थार के आगे-पीछे कारें खड़ी थीं. इसके साथ उन्होंने लिखा कि रोज का ड्रामा है यार, इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा.

रजत दलाल ने बताया 45 मिनट तक दूसरी गाड़ी मालिक का किया इंतजार - Photo Gallery
2/6

रजत दलाल ने बताया 45 मिनट तक दूसरी गाड़ी मालिक का किया इंतजार

रजत के मुताबिक, वह करीब 45 मिनट तक दूसरी गाड़ी के मालिक का इंतजार करते रहे. उन्होंने दावा किया कि कार पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं था, जिससे मालिक से संपर्क किया जा सके.

इंतजार के बाद रजत दलाल ने थार से किया कार साइड - Photo Gallery
3/6

इंतजार के बाद रजत दलाल ने थार से किया कार साइड

लंबे इंतजार के बाद रजत दलाल ने अपनी थार से सामने खड़ी कार को टक्कर देकर रास्ता बनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

ये प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं- रजत दलाल - Photo Gallery
4/6

ये प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं- रजत दलाल

विवाद बढ़ने के बाद रजत ने सफाई दी. उन्होंने लिखा कि ये कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है. ये हाल पार्किंग का यहां रोज होता है... एक लिमिट होती है हर चीज की.

रजत दलाल की वीडियो पर छिड़ी बहस - Photo Gallery
5/6

रजत दलाल की वीडियो पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रजत को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने पार्किंग में गाड़ी ब्लॉक करने पर सवाल उठाए, तो कई यूजर्स ने कार को टक्कर मारकर हटाने के तरीके की आलोचना की.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं रजत दलाल - Photo Gallery
6/6

पहले भी विवादों में रह चुके हैं रजत दलाल

रजत दलाल इससे पहले एल्विश यादव के साथ विवाद और द 50 में प्रिंस नरूला व मिस्टर फैजू के साथ नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. अब पार्किंग विवाद ने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया है.