• Home>
  • Gallery»
  • पहली शादी टूटी तो फिर थामा किसी और का हाथ, इन भोजपुरी सितारों ने की 2 शादियां; जानिए उनके नाम

पहली शादी टूटी तो फिर थामा किसी और का हाथ, इन भोजपुरी सितारों ने की 2 शादियां; जानिए उनके नाम

Bhojpuri Stars with Multiple Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार शादी की है. इस लिस्ट में पवन सिंह और मनोज बाजपेयी जैसे एक्टर्स शामिल हैं. आइए जानते हैं उन भोजपुरी एक्टर्स के बारे में. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 31, 2026 4:10:30 PM IST

Pawan Singh - Photo Gallery
1/5

पवन सिंह की शादियां

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कथित तौर पर तीन शादियां की हैं. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस रीना रानी से बताई जाती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. 2014 में उन्होंने नीलम देवी से शादी की, जिनकी एक साल बाद आत्महत्या से मौत हो गई. इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी विवादों में रहा.

Yash Kumar - Photo Gallery
2/5

यश कुमार

भोजपुरी अभिनेता यश कुमार अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने पहले अंजना सिंह से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी है। बाद में यश कुमार का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा से जुड़ा और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. पहली पत्नी से 2018 में तलाक के बाद यश ने मई 2022 में निधि झा से शादी कर ली.

Manoj Tiwari - Photo Gallery
3/5

मनोज तिवारी

भोजपुरी अभिनेता, सिंगर और नेता मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं. उन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की, जिससे उनकी एक बेटी है. इसके बाद कोरोना काल में उन्होंने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं.

Shweta Tiwari - Photo Gallery
4/5

श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिक सके.

पहली शादी टूटी तो फिर थामा किसी और का हाथ, इन भोजपुरी सितारों ने की 2 शादियां; जानिए उनके नाम - Photo Gallery
5/5

श्वेता तिवारी ने की दो शादियां

श्वेता ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, मगर बाद में घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया और 2019 में दोनों अलग हो गए. फिलहाल श्वेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं.