Best Scooters: कम हाइट और हल्के वजन वालों के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 स्कूटर्स, परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी जबरदस्त माइलेज
Best Scooters: स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर लोग माइलेज, कीमत और फीचर्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन, कई बार कम हाइट या फिर हल्के वजन वाले लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर उनके लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट रहेगा. खासकर कम हाइट वाले, नए राइडर्स, सीनियर सिटीजन और हल्के वजन वाले लोगों के लिए ऐसा स्कूटर चुनना जरूरी होता है, जिसपर बैठकर दोनों पैर आसानी से जमीन तक पहुंच सकें.
Honda Activa 6G
Honda Activa 6G लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा स्कूटर्स में शामिल है. इसकी सीट की ऊंचाई अधिकांश राइडर्स के लिए आरामदायक मानी जाती है और इसका संतुलित डिजाइन भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाना आसान बनाता है. इसलिए आप इसे ले सकते हैं.
Yamaha Fascino 125
अगर आपकी हाइट कम है और वजन भी कम है तो ऐसे में Yamaha Fascino 125 आपके लिए परफेक्ट स्कूटर रह सकता है. Yamaha Fascino 125 का वजन कई अन्य स्कूटर्स की तुलना में कम महसूस होता है, जिससे इसे संभालना आसान हो जाता है.
Hero Placer + XTEC
अगर आपकी हाइट कम है और वजन भी हल्का है और किसी ऐसे स्कूटर को खोज रहे हैं, जिसपर आप आसानी से फिट हो सकें तो ऐसे में Hero Placer + XTEC आपके लिए एक अच्छा और सुविधाजनक स्कूटर साबित हो सकता है, जिससे आप राइड कर सकते हैं.
TVS Zest 110
TVS Zest 110 में आपको 760 mm की सीट मिलने के साथ ही साथ 103 किलोग्राम का वजन मिलता है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. अगर आप कोई नया स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में इसे लिया जा सकता है.
TVS iQube
TVS iQube में आपको 770 mm की सीट मिलने के साथ ही 132 किलो का वजन मिलता है, जोकि काफी किफायती रह सकता है. आप बिना किसी संकोच के इस स्कूटर को ले सकते हैं.