मां-बहन से भूत बंगला तक; नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 धमाकेदार फिल्में, कहानी और हॉरर-कॉमेडी एक्शन का भरपूर तड़का
Best Netflix Movies: कुछ समय से नेटफ्लिक्स पर बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, जो कुछ समय से काफी ट्रेंडिंग में हैं. ऐसे में अगर आप कोई बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको काफी पसंद आने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर मां-बहन के डार्क कॉमेडी से लेकर ‘भूत बंगला’ की हॉरर-कॉमेडी तक, भारतीय और इंटरनेशनल सिनेमा का शानदार मिश्रण मौजूद है.
भूत बंगला
सबसे पहले हम बात करेंगे अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव की हॉरर कॉमेडी फिल्म की. फिल्म थिएटरों में छप्परफाड़ कमाई कर चुकी है. इसके बाद अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. अपनी बेहतरीन स्टार कास्ट और हंसाने-डराने वाले सीन्स के साथ ये फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
मां-बहन
मां-बहन फिल्म एक डार्क कॉमेडी और क्राइम फिल्म है. फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार में हैं. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह डार्क-कॉमेडी फिल्म एक हाउसवाइफ रेखा (माधुरी दीक्षित) की दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है. उनके किचन में अचानक एक लाश मिलती है, जिसके बाद हास्यास्पद परिस्थितियां पैदा होती हैं.
धुरंधर द रिवेंज
धुरंधर द रिवेंज एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस का किरदार निभाते हैं, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में अपनी पहचान छिपाकर अंडरकवर रहता है. इसकी पहला पार्ट साल 2025 में रिलीज हुई और इसका दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज हुआ. फैंस ने दोनों ही पार्ट्स को भरपूर प्यार दिया.
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा राजा शिवाजी को काफी पसंद किया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस मराठी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार सराहना मिली. ऐसे में अगर आप कोई ऐतिहासिक ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ये एक बेस्ट ऑप्शन है.
ब्लास्ट
ब्लास्ट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स इंडिया पर लगातार टॉप ट्रेंडिंग में शामिल है. इस फिल्म की कहानी आपको काफी पसंद आने वाली है. ये एक सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन प्रेमियों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.