• Home>
  • Gallery»
  • बारिश के मौसम में जिद्दी डैंड्रफ से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये तीन हेयर पैक, ऐसे करें अप्लाई

बारिश के मौसम में जिद्दी डैंड्रफ से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये तीन हेयर पैक, ऐसे करें अप्लाई

Dandruff Home Remedies: बारिश का मौसम आते ही कई लोगों की एक परेशानी अचानक बढ़ जाती है, वो है बालों में रूसी यानी डैंड्रफ. सुबह बाल ठीक लगते हैं लेकिन थोड़ी देर बाद कंधों पर सफेद-सफेद परतें दिखाई देने लगती हैं. कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस होती है. इतना ही नहीं, हल्की नमी या पसीना आते ही सिर में तेज खुजली शुरू हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सिर्फ एंटी-डैंड्रफ शैंपू बदलने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी. इसके लिए आप घर पर कुछ आसान नुस्खे यानी हेयर पैक ट्राई कर सकते हैं. 


By: Deepika Pandey | Published: July 8, 2026 4:39:38 PM IST

क्या है डैंड्रफ - Photo Gallery
1/5

आखिर डैंड्रफ क्या होता है?

डैंड्रफ को मेडिकल भाषा में सेबोरिक डर्मेटाइटिस से जुड़ी समस्या माना जाता है. आसान शब्दों में समझें तो यह सिर की डेड स्किन होती है, जो छोटे-छोटे सफेद या पीले रंग के कणों के रूप में झड़ने लगती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्कैल्प को कमजोर कर सकती है और खुजली, जलन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

डैंड्रफ - Photo Gallery
2/5

आखिर डैंड्रफ होता क्यों है?

विशेषज्ञों के अनुसार, डैंड्रफ की एक बड़ी वजह मालसेजिया नाम का फंगस है, जो फंगस सामान्य रूप से हमारी त्वचा पर मौजूद रहता है लेकिन जब इसकी संख्या जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो स्कैल्प की त्वचा तेजी से झड़ने लगती है. कुछ लोगों में स्कैल्प बहुत ज्यादा सूख जाता है जबकि कुछ लोगों की त्वचा जरूरत से ज्यादा तेल बनाने लगती है. ऐसे में तैलीय डैंड्रफ बनता है, जो स्कैल्प से चिपक जाता है और आसानी से नहीं निकलता.

दही का मास्क - Photo Gallery
3/5

लगाएं दही हेयर मास्क

दही को बालों के लिए सबसे पुराने और लोकप्रिय घरेलू नुस्खों में से एक माना जाता है. यह स्कैल्प को नमी देने में मदद करता है और रूसी की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है. इसे लगाने के लिए नहाने से करीब एक घंटे पहले ताजा दही को बालों की जड़ों और पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. जब दही सूख जाए तो हल्के शैंपू से बाल धो लें. अगर आप सप्ताह में एक बार ऐसा करते हैं, तो कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है.

नीम की पत्तियों का पेस्ट - Photo Gallery
4/5

नीम की पत्तियों का पेस्ट है फायदेमंद

आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं. नीम में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो फंगस और बैक्टीरिया के खिलाफ काम करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई आयुर्वेदिक हेयर प्रोडक्ट्स में भी नीम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें. ठंडा होने पर इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद साफ पानी से बाल धो लें. नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ कम होने में मदद मिल सकती है.

नारियल तेल और नींबू का रस - Photo Gallery
5/5

नारियल तेल और नींबू का रस

नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और नींबू का रस स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद कर सकता है. यह घरेलू नुस्खा लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसके लिए थोड़े से नारियल तेल में कुछ बूंदें ताजा नींबू का रस मिलाएं और हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें. करीब 20 से 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. हालांकि कोई भी होम रेमेडी अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.