Gaming और Video Editing के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 लैपटॉप, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
Best Laptops: आज के समय में गेमिंग और वीडियो एडिटिंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, टेक मार्केट में आपको बजट के हिसाब से एक से बढ़कर एक बेस्ट फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे, जो आपके लिए गेमिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग तक में बेहतर रहेंगे. अगर आप ऐसा लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जो सिर्फ रोजमर्रा के काम ही नहीं, बल्कि हाई-एंड गेमिंग के भी फीचर मिलते हैं.
ASUS Gaming V16
ASUS Gaming V16 में आपको गेमिंग के साथ कई एडवांस फीचर्स मिल जाएंगे. इसमें 16 इंच की स्क्रीन मिलने के अलावा 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है. भारत में इस लैपटॉप की कीमत 80 हजार रुपये से शुरु होती है. इसे आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ले सकते हैं.
HP Victus
अगर आप एक लाख के आस-पास के बजट में कोई लैपटॉप देख रहे हैं तो ऐसे में HP Victus को भी ले सकते हैं. यह वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए काफी बेहतरीन लैपटॉप साबित होता है. यह आपको 75 हजार से लेकर 1,36,000 तक मिल सकता है.
Dell G15 5530
गेमिंग और वीडियो एडिटिंग या फिर ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए आप Dell G15 5530 को भी ले सकते हैं. इसमें आपको 1080p वीडियो एडिटिंग की सुविधा मिलती है, जिसकी कीमत 79,990 से 85,990 के बीच में है, जोकि काफी किफायती है.
Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i5
आपकी जरूरतों को देखते हुए Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i5 भी काफी सटीक बैठता है. इसमें आपको कई लेटेस्ट और एडवांस फीचर्स देखने के लिए मिल जाएंगे. इसकी कीमत की बात करें तो यह लैपटॉप आपको 72, 000 से लेकर 85,000 रुपये तक मिल जाएगा.
Acer Nitro 5
Acer Nitro 5 में आपको 15.6 इंच से लेकर 17.3 इंच की फुल HD स्क्रीन मिलती है, जिसमें 144Hz से लेकर165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. यह लैपटॉप आपको 85 हजार रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये तक की कीमत पर मिल जाएगा.