Best Cars: बारिश में भी नहीं रुकेंगी 10 लाख से कम में आने वाली ये 5 बेहतरीन कारें, फीचर्स से लेकर लुक्स में भी बेहद शानदार
Best Cars under 10 lakhs: मानसून के मौसम में कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहकों की पहली प्राथमिकता एक ऐसी गाड़ी होती है, जो बारिश के जलभराव को भी पार करके आसानी से निकल जाए. एक अच्छी और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार लेना हमेशा से एक बेहतर विकल्प माना जाता है. लेकिन, केवल ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस ही काफी नहीं होता.
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx आपकी जरूरतों के हिसाब से एक सटीक कार हो सकती है, जिसमें एक अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है साथ ही साथ बेहतरीन माइलेज और स्टाइलिश SUV जैसा डिजाइन भी मिल जाता है. इस कार में आपको बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है.
tata punch
अगर आप एक ऐसी कार लेना चाहते हैं, जो मानसून के समय पर भी अच्छी और दमदार परफॉर्मेंस दे तो ऐसे में टाटा पंच लेना एक किफायती और बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस कार में आपको मजबूत बॉडी और एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग देखने के लिए मिल जाती है.
tata altroz
अगर आप एक ऐसी कार लेना चाहते हैं, जिसकी परफॉर्मेंस रफ एंड टफ हो तो ऐसे में tata altroz लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस कार में भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है साथ ही साथ एक कंफर्टेबल राइड भी दी जाती है.
Kia Seltos
अगर आपका बजट 10 लाख रुपये के आस-पास का है तो ऐसे में Kia Seltos लेना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इस कार में आपको एक अच्छी और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाती है, जो बारिश के जलभराव वाले रास्तों को भी पार कर जाती है.
baleno
baleno भी आपके लिए एक अच्छी कार साबित हो सकती है, जिसमें न केवल बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं बल्कि, एक अच्छा इंटीरियर और माइलेज भी देखने के लिए मिल जाती है. यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिल जाती है.