• Home>
  • Gallery»
  • Rain Songs: बारिश के वो गाने जो बॉक्स ऑफिस पर मचा दिए थे धमाल, देख आज भी रूक जाती है जवां दिलों की धड़कन

Rain Songs: बारिश के वो गाने जो बॉक्स ऑफिस पर मचा दिए थे धमाल, देख आज भी रूक जाती है जवां दिलों की धड़कन

Bollywood Rain Songs: बारिश और बॉलीवुड का हमेशा से एक खास रिश्ता रहा है. बॉलीवुड के कई गाने बारिश में फिल्माए गए हैं. इन गानों में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स से धमाल मचा दिया था. एक एक्ट्रेस ने तो एक एक्टर के साथ बारिश में डांस करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.


By: Divyanshi Singh | Last Updated: July 31, 2026 6:26:10 PM IST

Barso Re Megha - Photo Gallery
1/5

बरसो रे मेघा

इनमें से पहला है फिल्म "गुरु" का मशहूर गाना "बरसो रे मेघा". यह गाना आज भी सबकी जुबान पर है. बारिश में ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस ने लोगों को बहुत लुभाया था. फिल्म का यह गाना बहुत हिट हुआ था.

chameli - Photo Gallery
2/5

चमेली

2003 की फिल्म "चमेली" में करीना कपूर खान ने भी बारिश में भीगते हुए डांस किया था. गाने में उनके ज़ीरो फिगर को देखकर हर कोई हैरान रह गया था. फिल्म मुंबई की एक बारिश वाली रात के बारे में है. एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और एक बोल्ड सेक्स वर्कर बारिश में एक-दूसरे के करीब आते हैं. यह गाना ऐश्वर्या के हिट गानों में से एक है.

Ghanan Ghanan from the film Lagaan - Photo Gallery
3/5

घनन घनन

इसी तरह, आमिर खान की फिल्म "लगान" का गाना "घनन घनन" भी बारिश में शूट किया गया था. यह गाना बारिश की उम्मीद और किसानों की बेचैनी को खूबसूरती से दिखाता है. फिल्म में बारिश सिर्फ रोमांस का नहीं, बल्कि ज़िंदगी का सिंबल है.

"Parbat Se Kali Ghata - Photo Gallery
4/5

'पर्बत से काली घटा टकराई

साल 1989 में आई यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी का गाना 'पर्बत से काली घटा टकराई,पानी ने फिर कैसी आग लगाई' ये गाना भी बारिश में शूट किया गया है. इस गाने में श्रीदेवी नागिन सी लहराकर डांस किया है. ऋषि कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था.

Koi Ladki Hai - Photo Gallery
5/5

कोई लड़की है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'कोई लड़का है' पर शानदार डांस किया है. इससे 90 के दशक के फैंस काफी खुश हो गए थे.