Rear Wipers in Car: कार में रियर वाइपर होना कितना जरूरी? कई तरीकों से रखता है गाड़ी को सुरक्षित, जानें इससे होने वाले फायदे
Rear Wipers in Car: कार खरीदते समय ज्यादातर लोग इंजन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स का ही ध्यान रखते हैं. कई बार वे कार में छोटी चीजें भूल जाते हैं. इन्हीं में से एक है रियर वाइपर. कई हैचबैक, SUV और कुछ क्रॉसओवर कारों में यह फीचर मिलता है, जबकि कई सेडान कारों में इसकी जरूरत कम महसूस होती है क्योंकि उनका डिज़ाइन अलग होता है.
धूल-मिट्टी हटाए
कार में रियर वाइपर होने से गाड़ी में गंदगी और धूल नहीं जमा होती है. सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि गर्मियों या धूल भरे इलाकों में चलते समय भी कार के पीछे वाले शीशे पर धूल की परत जम सकती है. ऐसे में खासकर कच्ची सड़कों पर यह फीचर अच्छी तरह काम करता है.
रिवर्स पार्किंग में साफ दिखाई देना
आजकल कई कारों में रियर कैमरा मिलता है, लेकिन कैमरे के साथ-साथ पीछे का शीशा साफ होना भी जरूरी है. अगर रियर विंडो साफ रहेगी, तो ड्राइवर रियर-व्यू मिरर और कैमरे दोनों की मदद से पार्किंग अधिक आसानी से कर सकता है.
हाईवे पर मिलता है फायदा
हाईवे पर तेज रफ्तार से चलते समय अगर बारिश हो रही हो या आगे चल रहे किसी वाहन के टायर से पानी और कीचड़ उछलकर आपकी कार के पीछे वाले शीशे पर आ जाए, तो विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में रियर वाइपर काफी मददगार होते हैं.
बारिश में विजिबिलिटी बढ़ाए
तेज बारिश में केवल फ्रंट विंडशील्ड ही नहीं, बल्कि कार का पिछला शीशा भी पानी की बूंदों से ढक जाता है. अगर पीछे का शीशा साफ नहीं होगा तो रियर-व्यू मिरर से पीछे की सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देगी. ऐसी स्थिति में रियर वाइपर का होना जरूरी है.
रियर वाइपर के अन्य फायदे
रियर वाइपर अन्य भी कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है. रियर वाइपर लगे होने से गाड़ी में कोहरे और धुंध का कोई खास असर नहीं पड़ता है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में चलना भी काफी आसान रहता है. तेज बारिश में भी यह काफी असरदार होते हैं.