‘आवारापन 2’ से लेकर ‘बंटवारा 1947’ तक, 14 अगस्त पर ये फिल्में थिएटर्स में होंगी रिलीज, देखें लिस्ट
Movies Releasing on 14th August: अगला शुक्रवार यानी 14 अगस्त फिल्मों के दीवानों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस दिन थिएटर्स में कई फिल्में दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
बंटवारा 1947
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में बंटवारे के दर्द की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे.
आवारापन 2
19 साल बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है.
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का होगा क्लैश
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दोनों 14 अगस्त को रिलीज होगी. यानी ये दोनों के फैंस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म अपना जलवा बिखरने में कामयाब हो पाती है.
विश्वनाथ एंड संस
तमिल-तेलुगू ड्रामा फिल्म विश्वनाथ एंड संस भी 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी 40 साल के ओलिंपिक लेवल शूटर की जिंदगी के बारे में है. आपको बता दें कि फिल्म में सूर्या ने लीड रोल निभाया है.
द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट
अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट भी 14 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में ऐनी हाथवे, एवान म्क्ग्रेगोर, मैसी स्टेला और क्रिस्चियन कांवेरी शामिल है.