Awarapan 2 Kab Aayegi Release Date: कब दिखेगा परदे पर Emraan Hashmi का ‘सीरियल किसर’ वाला अवतार; इस दिन आ रही आवारापन 2
Awarapan 2 Kab Aayegi | Awarapan 2 Release Date | Emraan Hashmi: फैंस बड़ी ही दिलचस्पी से इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन का इंतजार कर रहे हैं. इमरान हाशमी ‘आवारापन’ के 19 साल बाद शिवम पंडित का अपना रोल फिर से निभाने जा रहे हैं. एक्टर इमरान हाशमी और प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने एक लाइव बातचीत में कन्फर्म किया कि ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज़ होगा, जबकि फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
ट्रेलर रिलीज की तारीख तय
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होगा. अभिनेता इमरान हाशमी और निर्माता विशेष भट्ट ने लाइव बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
19 साल बाद लौटे शिवम पंडित
करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां 2007 में आई आवारापन खत्म हुई थी.
प्यार, बदला और मोक्ष की कहानी
मेकर्स का कहना है कि इस बार फिल्म पहले भाग के अधूरे सवालों के जवाब देगी. साथ ही प्यार, बदला, दर्द और मोक्ष जैसे भावनात्मक विषयों को और गहराई से दिखाया जाएगा.
दमदार स्टारकास्ट और शानदार म्यूजिक
फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इसमें दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की और गुरफतेह पीरजादा भी अहम भूमिकाओं में हैं. संगीत की जिम्मेदारी मिथून, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने संभाली है.
पहली फिल्म बनी थी कल्ट क्लासिक
साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन बाद में दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और यह कल्ट क्लासिक बन गई.
बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
आवारापन 2 14 अगस्त को रिलीज होगी और इसका मुकाबला सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 से होगा. इमरान हाशमी पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म की रिलीज आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. अब सभी की नजरें 6 अगस्त को आने वाले ट्रेलर पर हैं.