कभी मोटापे के कारण खुद पे खाती थीं तरस, फिर छोटी ‘आनंदी’ और ‘रोली’ बन टीवी पर किया राज, आज फिल्मों में भी हैं छाई
Avika Gor: टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर, जिन्हें लोग छोटी ‘आनंदी’ और ‘रोली’ के किरदार से घर-घर में पहचानते हैं. आज एक्ट्रेस टेलीविजन के अलावा फिल्मों की दुनिया में भी छाई हैं. आज 30 जून अभिनेत्री अपना 30 बर्थडे सेलिब्रेट कर कर रही हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उनके जीवन पर.
अविका गौर
अभिनेत्री अविका गौर का जन्म 30 जून 1997 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के मुलुंड उपनगर से की.
कब की थी एक्टिंग की शुरुआत?
आपको बता दें कि अविका गौर ने साल 2007 में 'Ssshhhh...Koi Hai' नाम के टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'बालिका वधू' में काम किया था.
बालिका वधू ने बदली किस्मत
बालिका वधू शो ने उनकी किस्मत बदल दी थी. इसमें एक्ट्रेस ने छोटी आनंदी की भूमिका निभाई थी. इस किरदार से उन्होंने घर-घर पहचान बना ली थी. उस वक्त वह 11 साल की थीं.
रोली के किरदार ने भी दिलाई पहचान
बालिका वधू से अपनी पहचान बनाने के बाद अविका गौर ने साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'ससुराल सिमर का' में काम किया था. इस शो में एक्ट्रेस ने 'रोली' नाम का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींच लिया था. साथ ही आपको बता दें कि अभिनेत्री 'लाडो' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं.
फिल्मी दुनिया में भी कमाया नाम
टीवी की दुनिया में पॉपुलर होने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में 'Uyyala Jampala' फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डब्यू - तेलुगु के लिए SIIMA पुरस्कार जीता. इतना ही नहीं, अविका गौर ने साल 2022 में कजाख फिल्म 'कजाख बिजनेस इन इंडिया' के साथ कजाकिस्तान में अपनी शुरुआत की.
मोटापे ने किया था परेशान
एक समय अविका गौर का वजन इतना बढ़ गया था, कि उन्हें चिढ़ होने लगी थी. फिर साल 2020 में अविका गौर ने बताया था कि उन्होंने 13 किलो वजन कम किया. उन्होंने इसका श्रेय संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को दिया. अविका के अनुसार, यह बदलाव सिर्फ शारीरिक नहीं था, बल्कि उनके लिए एक मानसिक और भावनात्मक परिवर्तन भी था.
कब की शादी?
30 सितंबर, 2025 को अविका गौर ने टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद चंदवानी से शादी की.