• Home>
  • Gallery»
  • आकिब नबी के वो 5 रिकॉर्ड, जिसे देख सिलेक्टर्स भी हुए मजबूर! यूं ही नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

आकिब नबी के वो 5 रिकॉर्ड, जिसे देख सिलेक्टर्स भी हुए मजबूर! यूं ही नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

Auqib Nabi 5 Big Records: 29 साल के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है. आकिब नबी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह की कमी पूरी कर सकते हैं, क्योंकि वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाया था. जानें आकिब नबी के 5 बड़े रिकॉर्ड…


By: Ankush Upadhayay | Published: August 4, 2026 5:58:55 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट. - Photo Gallery
1/5

एक रणजी सीजन में 60 विकेट

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सिर्फ 10 मैचों में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेकर इतिहास रचा था. वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज हैं. उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी उठाई थी.

भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी. - Photo Gallery
2/5

2 सीजन में 100 से ज्यादा विकेट

बारामूला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर आकिब ने पिछले 2 रणजी सीजन में 104 से ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने 2024-25 सीजन में 44 विकेट लिए, जबकि 2025-26 सीजन में 60 विकेट चटकाए. लगातार दो सीजन में आकिब नबी से ज्यादा विकेट 4 गेंदबाजों ने झटके हैं, जिनमें जयदेव उनादकट अकेले पेसर हैं. जयदेव उनादकट ने 2018-19 और 2019-20 में 106 विकेट हासिल किए थे.

आकिब नबी की डबल हैट्रिक. - Photo Gallery
3/5

दलीप ट्रॉफी में डबल हैट्रिक

आकिब नबी ने साल 2025 में दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ डबल हैट्रिक ली थी. उन्होंने 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट चटकाए थे. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं, जबकि हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं.

आकिब नबी का महारिकॉर्ड. - Photo Gallery
4/5

8 बार 5 विकेट हॉल

तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 2025-26 कुल 8 बार 5 विकेट लिए, जो भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेटों के बराबर है. इससे पहले 1926-27 में मौरिस टेट और 1935-36 में रॉन ऑक्सनहैम ने भी भारत में 8-8 बार 5 विकेट चटकाए थे.

आकिब नबी की सेंचुरी. - Photo Gallery
5/5

नंबर- 8 पर आकर लगाया शतक

29 साल के तेज गेंदबाज आकिब ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद के खिलाफ 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए थे, जिसके दम पर उनकी टीम ने मैच जीता था.