धुरंधर को पछाड़ने आ रहीं ये 5 फिल्में! अगस्त में दिखेगा जलवा, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा कमाल?
Upcoming Movies in August: 2026 की दमदार फिल्मों की बात करें, तो धुरंधर द रिवेंज कमाई और कहानी दोनों में सबसे आगे रही है. फिल्म ने लगभग 1800 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी. बॉर्डर 2 और भूत बंगला इसके आसपास तक नहीं पहुंच सकीं. वहीं हालिया रिलीज धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल भी कमाई के आंकड़ों में इसका 50 फीसदी भी पार नहीं कर सकी हैं. हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी आने वाली हैं, जो कमाई के आंकड़े में आगे पहुंच सकती हैं.
टॉक्सिक
सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक को लेकर मेकर्स ने घोषणा कर दी है. टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क एक्शन ड्रामा है. ये एडल्ट्स के लिए एक परी कथा की तरह दिखाया जाएगा. ये फिल्म गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत समेत तमाम कलाकार नजर आने वाले हैं.
ईथा
श्रद्धा कपूर की ईथा को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक जीवनीपरक ड्रामा है. इसे लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आने वाले हैं.
बंटवारा 1947
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी नजर आएंगे. इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट कर रहे हैं और ये आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है.
आवारापन 2
इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर आवारापन 2 भी सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ रिलीज होने जा रही है. इसे 14 अगस्त 1947 को रिलीज किया जा रहा है. इसे नितिन कक्कड़ और बैनर विशेष फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया जा रहा है.
प्रहार-द उज्ज्वल निकम स्टोरी
राजकुमार राव स्टारर प्रहार-द उज्ज्वल निकम स्टोरी 7 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ये कहानी फेमस सरकारी वकील उज्जवल निकम के जीवन और उनकी कानूनी लड़ाई पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर हैं. इसे अविनाश अरुण डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म मुख्य रूप से 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब के ऐतिहासिक मुकदमे पर आधारित है.