• Home>
  • Gallery»
  • पैसा ही पैसा होगा… जन्म तिथि के हिसाब से समझिए, कौन-सा उपाय चमकाएगा आपकी किस्मत; नोट करें अपनी ‘लकी रेमेडी’!

पैसा ही पैसा होगा… जन्म तिथि के हिसाब से समझिए, कौन-सा उपाय चमकाएगा आपकी किस्मत; नोट करें अपनी ‘लकी रेमेडी’!

Wealth Remedies Based On Birth Date: आज के आधुनिक दौर में कॉम्पटीशन काफी बढ़ गया है. हर कोई अमीर बनने की रेस में शामिल हो रहा है. हर किसी को लग्जरी लाइफस्टाइल और एक से एक बेहतर सुविधा चाहिए. इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं लेकिन हर एक व्यक्ति को मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाते. किसी को नौकरी में प्रमोशन नहीं मिलता. किसी को बिजनेस में प्रॉफिट नहीं होता. फिर लाइफ एक ही जगह अटकी नजर आने लगती है. आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन खत्म हो जाता है, जिसके पीछे कारण है पैसा. जब तक पैसा बढ़ती दर से आता है तो आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन मिलती रहती है. अगर भी पैसा कमाने के लिए लाख मेहनत कर चुके हैं. धन चुंबक की तरह आकर्षित करना चाहते हैं तो ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार तमाम उपाय बताए गए हैं जिन्हें यदि आप मेहनत के साथ-साथ आजमाते हैं तो आपके धन के भंडार भी जल्द भर जाएंगे. यहां जानिए अपने मूलांक के हिसाब से धन आकर्षित करने की सिंपल, असरदार रेमेडी-


By: Kajal Jain | Published: July 4, 2026 4:46:59 PM IST

मूलांक 1 (जन्मतिथि-1,10,19,28) - Photo Gallery
1/9

मूलांक 1 (जन्मतिथि-1,10,19,28)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इन पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग आकर्षक पर्सनैलिटी के धनी और कमाल की लीडरशिप क्षमता वाले होते हैं. उन लोगों को धन आकर्षित करने के लिए सोने की घड़ी पहनने की सलाह दी जाती है. एक तांबे के लोटे में जल भरकर, लाल पुष्प के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने से धन के रास्ते खुल जाते हैं.

मूलांक 2 (जन्मतिथि-2,11,20,29) - Photo Gallery
2/9

मूलांक 2 (जन्मतिथि-2,11,20,29)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है. ये लोग इमोशनल, सेंसिटिव और सहज ज्ञान वाले होते हैं. धन को आकर्षित करने के लिए मूलांक 2 वालों को अपने पर्स या जेब में एक छोटा चांदी का सिक्का रखने की सलाह दी जाती है. यह रेमेडी भाग्योदय और मनी मैटर्स में असरदार साबित हो सकती है.

मूलांक 3 (जन्मतिथि-3,12,21,30) - Photo Gallery
3/9

मूलांक 3 (जन्मतिथि-3,12,21,30)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. ये लोग गुरु ग्रह बृहस्पति के प्रभाव में होते हैं. बड़े ही पॉजीटिव और आकर्षक होते हैं.यदि धन आकर्षित करने की चाह हो तो इन लोगों को सिट्रीन का कंगन पहनना चाहिए. माथे पर केसर का तिलक लगाने पर तेजी से भाग्योदय होगा और धन का प्रवाह भी पहले से बेहतर हो जाएगा.

मूलांक 4 (जन्मतिथि-4,13,22,31) - Photo Gallery
4/9

मूलांक 4 (जन्मतिथि-4,13,22,31)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. यह लोग राहू ग्रह से प्रभावित होते हैं. गोल ऑरिएंटेड और मेहनतकश माने जाते हैं. पैसा कमाने के रास्ते खोजते रहते हैं. इन लोगों को शिव मंदिर में जाकर ऊँ नम: शिवाय का जाप करना चाहिए. भगवान शिव को साबुत चावल अर्पित करने से भी धन आने के रास्ते खुल जाते हैं.

मूलांक 5 (जन्मतिथि-5,14,23) - Photo Gallery
5/9

मूलांक 5 (जन्मतिथि-5,14,23)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. ये लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं. बातचीत करने में निपुण और नेटवर्किंग एबिलिटीज अच्छी होती है. इन लोगों को अपनी किस्मत चमकाने और धन आकर्षित करने के लिए हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए.

मूलांक 6 (जन्मतिथि-6,15,24) - Photo Gallery
6/9

मूलांक 6 (जन्मतिथि-6,15,24)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. ऐसे लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं. इन लोगों में गजब का आकर्षण होता है. लोगों की केयर करना, प्यार देना और सभी के साथ घुल-मिलकर रहने का शौक होता है. इन लोगों को इत्र लगाना चाहिए. शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करनी चाहिए ताकि फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहे.

मूलांक 7 (जन्मतिथि-7,16,25) - Photo Gallery
7/9

मूलांक 7 (जन्मतिथि-7,16,25)

इन तिथियों पर जन्म लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों पर केतू ग्रह का असर देख जाता है. ये लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के आदि होते हैं. फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की तलाश में रहते हैं क्योंकि यही जीवन जीने के आवश्यक है. इन लोगों को अपनी लाइफ में धन आकर्षित करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान गणेस को 5 बूंदी के लड्डू अर्पित करने चाहिए.

मूलांक 8 (जन्मतिथि-8,17,26) - Photo Gallery
8/9

मूलांक 8 (जन्मतिथि-8,17,26)

इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इन लोगों के मालिक होते हैं भगवान शनि. इन लोगों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा जिम्मेदार और मेहनती बताते हैं. इन लोगों को घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने और कौवों को दाना डालने की सलाह दी जाती है. जीवन में धन और गुड लक आकर्षित करने के लिए कमजोर और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए.

मूलांक  (जन्मतिथि-9,18,27) - Photo Gallery
9/9

मूलांक 9 (जन्मतिथि-9,18,27)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. और ये लोग मंगल से रूल होते हैं. इन लोगों में गजब का जुनून, साहस और उत्साह देखने को मिलता है. ये लोग हमेशा अमीर बनने के उपाय खोजते रहते हैं. इन लोगों को अपना बेड़ा पार लगाने के लिए 7 मंगलवार को हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान को मीठा पान अर्पित करना चाहिए.