• Home>
  • Gallery»
  • पहली ही नजर में मलाइका पर दिल हार बैठे थे अरबाज, फिर कर ली शादी; 18 साल बाद लिया तलाक, अब 58 की उम्र में बने पिता

पहली ही नजर में मलाइका पर दिल हार बैठे थे अरबाज, फिर कर ली शादी; 18 साल बाद लिया तलाक, अब 58 की उम्र में बने पिता

Arbaaz Khan – Malaika Arora Love Story: फिल्म निर्माता और एक्टर अरबाज खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. मलाइक अरोड़ा संग उनकी लव स्टोरी, फिर शादी और 18 साल के बाद तलाक ने काफी चर्चा बटोरी थीं. चलिए जानते हैं दोनों को कैसे हुआ प्यार. फिर तलाक के बाद अरबाज ने किससे की शादी. चलिए जानते हैं. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 4, 2026 5:29:38 PM IST

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
1/6

कब हुई थी पहली मुलाकात?

साल 1993 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा पहली मुलाकात हुई थी. दोनों को 'मिस्टर कॉफी' नाम के एक कॉफी ब्रांड के लिए एक बोल्ड कमर्शियल शूट पर बुलाया गया था. वहीं, पर दोनों पहली बार मिले. बताया जाता है कि एक-दूसरे को देखते ही दोनों दिल दे बैठे थे.

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
2/6

कई सालों तक किया डेट

इसी के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और उनका रिश्ता बहुत मजबूत था. दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया.

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
3/6

5 साल तक डेट करने के बाद की शादी

12 दिसंबर 1998 को, पांच साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद, मलाइका और अरबाज ने सुबह एक चर्च में अपने दोस्तों और परिवार के सामने शादी की कसमें खाईं. इसके बाद शाम को निकाह हुआ और रात में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया. हालांकि शादी के कार्यक्रम भव्य थे, लेकिन ये शादी काफी निजी थी.

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
4/6

शादी के चार साल बाद बेटे को दिया जन्म

शादी के चार साल बाद यानी 2002 में मलाइका ने एक बेटे को जन्म दिया और वे अरहान के माता-पिता बने. दोनों की बॉलीवुड की दुनिया का सबसे खूबसूरत कपल माना जाता था.

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
5/6

18 साल की शादी खत्म की

शादी के 18 साल बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी शादी खत्म करने के फैसले को सेल्फिश बताया.

Arbaaz khan and malaika arora love story - Photo Gallery
6/6

58 की उम्र में बने पिता

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अभिनेता-निर्माता अरबाज खान ने बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से 24 दिसंबर 2023 को शादी (निकाह) की थी. यह शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर पर हुई थी. इतना ही नहीं, 58 की उम्र में वह एक बार फिर पिता भी बन गए.