• Home>
  • Gallery»
  • Mata Ki Chauki Pics: अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग लुक ने जीता फैंस का दिल, पंजाबी ‘फुलकारी दुपट्टे’ के पीछे छिपी है बेहद इमोशनल मैसेज!

Mata Ki Chauki Pics: अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग लुक ने जीता फैंस का दिल, पंजाबी ‘फुलकारी दुपट्टे’ के पीछे छिपी है बेहद इमोशनल मैसेज!

Anshula Kapoor Mata Ki Chauki Event Pics: बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर होने वाले हसबैंड रोहन ठक्कर के साथ माता की चौकी इवेंट के खूबसूरत पल शेयर किए हैं. तस्वीरों में अंशुला कपूर अपने भाई अर्जुन, पिता बोनी कपूर, बहन जान्हवी और खुशी, मंगेतर रोहन ठक्कर और कपूर फैमिली के तमाम सदस्यों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. 33 साल की अंशुला ने अपनी शादी के पहले फंक्शन में गोल्डन लंहगा पहना था जिसे फुलकारी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था जो पंजाबी वाइब दे रहा था. आप भी देखें अंशुला कपूरे प्री-ब्राइडल लुक्स और फंक्शन की तस्वीरें-


By: Kajal Jain | Last Updated: June 23, 2026 5:08:38 PM IST

माता की चौकी में अंशुला का लुक - Photo Gallery
1/6

माता की चौकी में अंशुला का लुक

फंक्शन के लिए अंशुला ने गोल्डन कलर के ए लाइन लहंगे को फुलकारी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था. गोल्ड ज्वेलरी, चूडियां, मांगटीका और बालों को करीने से जूड़े में बंधा था. अंशुला ने अपने मेकअप को ब्राइडल इवेंट के लिए थोड़ा शिमरी रखा था. पिक्चर्स में भी अंशुला काफी ग्लो कर रही थीं.

इंस्टा पर शेयर कीं तस्वीरें - Photo Gallery
2/6

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

ब्राइड-टू-बी अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर तस्वीरें शेयर की और लिखा कि फुलकारी दुपट्टा कैरी करना इस इवेंट का सबसे मीनिंगफुल था. पंजाबी ट्रेडीशन की जड़ों से जुड़ा हुआ. यह एक पंजाबी परंपरा का हिस्सा तो है, साथ में क्राफ्टमैनशिप और जनरेशन टू जनरेशन ट्रांसफर होने वाली विरासत है.

अंशुला कपूर का इमोशनल मैसेज - Photo Gallery
3/6

अंशुला कपूर का इमोशनल मैसेज

अंशुला ने इमोशनल अंदाज में लिखा कि पंजाबी ब्राइड्स के लिए फुलकारी लाइफ के अलग-अलद पडावों का हिस्सा है. रो के साथ लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका मैं सोच भी नहीं सकती थी.

जुलाई 2025 में की थी सगाई - Photo Gallery
4/6

जुलाई 2025 में की थी सगाई

अंशुला और रोहन की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी. प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि 'हमने मंगलवार को रात 1:15 बजे बात करना शुरू किया और घंटों बातें करते रहे. तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क के किले के सामने, उन्होंने मुझे प्रपोज़ किया. प्रपोज़ल ठीक रात 1:15 बजे हुआ, ठीक उसी समय जब पहली बार बात की थी, जिससे यह मैजिकल लगा.

डेटिंग ऐप पर मिले थे कपल - Photo Gallery
5/6

डेटिंग ऐप पर मिले थे कपल

अंशुला और रोहन साल 2022 में एक डेटिंग ऐप पर मिले थे. अंशुला ने लिखा कि वह कभी परियों की कहानियों में विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन प्रपोजल इंटेशनल, थॉटफुल और रियल था. फिर मैंने हां कह दी. थोड़ा रोते हुए, थोड़ा हंसी के साथ, और ऐसी खुशी के साथ जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती.

द ट्रेटर्स में दिखीं अंशुला - Photo Gallery
6/6

द ट्रेटर्स में दिखीं अंशुला

माता की चौकी इवेंट में पूरी कपूर फैमिली ने ट्रेडीशनल आउटफिट कैरी किए थे. खुद रोहन ठक्कर भी रेड कलर के कुर्ता दुपट्टा में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे. डायरेक्टर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर को लास्ट टाइम 'द ट्रेटर्स ' में देखा गया था जो प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी.