• Home>
  • Gallery»
  • पॉडकास्ट से शुरू हुई जुबानी जंग, चप्पल तक पहुंचीं… अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के विवाद का पूरा माजरा क्या है?

पॉडकास्ट से शुरू हुई जुबानी जंग, चप्पल तक पहुंचीं… अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के विवाद का पूरा माजरा क्या है?

Anjana Singh Khesari Lal Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों फिल्मों या नए गानों की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़े सोशल मीडिया विवाद को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस अंजना सिंह और एक्टर खेसारी लाल यादव के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब पूरे भोजपुरी जगत की बहस बन चुकी है. एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान से शुरू हुआ विवाद ट्रोलिंग, इंस्टाग्राम लाइव, निजी आरोपों , चप्पल दिखाने और इंडस्ट्री के कलाकारों के खुलकर पक्ष लेने तक पहुंच गया. ऐसे में चलिए विस्तार से समझें की पूरी कहानी क्या है.


By: Shristi S | Published: July 9, 2026 5:06:26 PM IST

पॉडकास्ट में दिए बयान से शुरू हुआ खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच विवाद - Photo Gallery
1/6

पॉडकास्ट में दिए बयान से शुरू हुआ खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच विवाद

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना सिंह एक पॉडकास्ट में पहुंचीं. वहां उनसे खेसारी लाल यादव के पुराने कास्टिंग काउच वाले बयान पर सवाल पूछा गया. जवाब में अंजना ने कहा कि खेसारी अक्सर बिना मतलब की बातें करते हैं और उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. यही बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो गया.

बयान वायरल होते ही अंजना सिंह हुईं ट्रोलिंग का शिकार - Photo Gallery
2/6

बयान वायरल होते ही अंजना सिंह हुईं ट्रोलिंग का शिकार

अंजना सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के समर्थकों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और कथित तौर पर उनकी निजी जिंदगी व परिवार को भी निशाना बनाया.

ट्रोलिंग से नाराज अंजना इंस्टाग्राम पर आईं लाइव - Photo Gallery
3/6

ट्रोलिंग से नाराज अंजना इंस्टाग्राम पर आईं लाइव

लगातार ट्रोलिंग से नाराज अंजना सिंह इंस्टाग्राम लाइव पर आईं. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया जा रहा है. लाइव के दौरान उन्होंने खेसारी लाल यादव की निजी जिंदगी से जुड़े कई आरोप भी लगाए, जिससे विवाद और ज्यादा गहरा गया.

खेसारी लाल ने भी अंजना सिंह का बिना नाम लिए दिया जवाब - Photo Gallery
4/6

खेसारी लाल ने भी अंजना सिंह का बिना नाम लिए दिया जवाब

विवाद के बीच खेसारी लाल यादव ने सीधे तौर पर अंजना सिंह का नाम नहीं लिया. हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो लोग उनके साथ खड़े रहे, उनका वह आभार व्यक्त करते हैं. सोशल मीडिया पर इसे अंजना के बयान का अप्रत्यक्ष जवाब माना गया.

फिर लाइव आईं अंजना, चप्पल दिखाकर दी चेतावनी - Photo Gallery
5/6

फिर लाइव आईं अंजना, चप्पल दिखाकर दी चेतावनी

कुछ समय बाद अंजना सिंह एक बार फिर इंस्टाग्राम लाइव पर आईं. इस दौरान उन्होंने खेसारी की टीम से जुड़े लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया. गुस्से में उन्होंने कैमरे पर चप्पल दिखाते हुए कड़ी नाराजगी जताई. जिसके बाद इस लाइव के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए.

दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बढ़ी जुबानी जंग - Photo Gallery
6/6

दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बढ़ी जुबानी जंग

विवाद सिर्फ दोनों कलाकारों तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर लगातार निशाना साधते रहे. आरोप-प्रत्यारोप, मीम्स और वीडियो के जरिए यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना रहा.