अनन्या-खुशी से लेकर जाह्नवी तक: आपके वेडिंग लुक्स में चांद लगा देंगे इन Gen Z डीवाज के गॉर्जियस लहंगे!
शादियों का सीजन आते ही हर किसी के मन में यह सवाल जरूर होता है कि इस बार क्या पहना जाए और कौन सा ट्रेंड सबसे आगे है. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश ढूंढ रही हैं, तो बॉलीवुड की यंग और जेन-जी डीवाज़ (Gen Z Celebs) का यह एथनिक लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकती है. इसमें जाह्नवी कपूर के क्लासिक ब्लैक और गोल्ड लहंगे के ट्रेडिशनल लुक से लेकर अनन्या पांडे के मिनिमल व्हाइट आउटफिट तक, हर स्टाइल अपने आप में बेहद खूबसूरत है. सुहाना खान का पेस्टल फ्लोरल लुक डे-वेडिंग के लिए बेस्ट है, तो वहीं शनाया कपूर और प्रत्यूषा रंटा के वाइब्रेंट कलर्स ट्रेडीशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बो पेश करते हैं. इसके अलावा, खुशी कपूर का कलरफुल पैचवर्क और मिरर वर्क वाला मैक्सिमल लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है.एक नजर में देखिए खूबसूरत लहंगों के डिजाइन और अपने आइडिया से लूट लीजिए इस वेडिंग सीजन की महफिल.
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी इस क्लासिक ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिस पर बारीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और नीचे की तरफ खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं. इसके साथ उन्होंने एक वाइब्रेंट मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है. कॉकटेल पार्टी या संगीत के लिए यह लुक एकदम शानदार है.
अनन्या पांडे
अनन्या ने मॉडर्न ब्राइडल फैशन को अपनाते हुए एक खूबसूरत व्हाइट एम्बेलिशड लहंगा पहना है, जो मिनिमलिज्म और ऐलिगेंस का परफेक्ट मेल है. इस पर की गई बारीक फ्लोरल डिटेलिंग और शिमर वर्क यह साबित करते हैं कि आज की दुल्हनें भारी-भरकम लाल जोड़ों की बजाय हल्के रंगों और मिनिमल लुक को ज्यादा पसंद कर रही हैं.
सुहाना खान
सुहाना खान पेस्टल फ्लोरल लहंगे में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं. डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी और सॉफ्ट येलो एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे के साथ मिनिमल ज्वैलरी वाला यह लुक डे-वेडिंग यानी दिन की शादियों और छोटे फंक्शंस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
शनाया कपूर
शनाया ने रेड और टील शेड्स वाला एक बेहद आकर्षक लहंगा पहना है, जिस पर ट्रेडीशनल एम्ब्रॉयडरी की गई है. लेयर्ड स्टेटमेंट ज्वैलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उनका यह लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
प्रतिभा रंता
प्रतिभा रंता इस मल्टीकलर लहंगे में रॉयल लुक दे रही हैं. उनके इस लहंगे में ज़री का काम, शिमर सीक्वेंस और जूल-टोन्ड पैनल्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है, जो ट्रेडीशनल इंडियन आर्ट को मॉडर्न अंदाज देता है.
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने अपने इस लुक में मैक्सीमेलिस्ट ब्राइडल स्टाइल को अपनाया है. उनका यह कलरफुल पैचवर्क लहंगा मिरर वर्क और बोल्ड ज्वेल टोन से सजा हुआ है. इसके साथ पर्पल दुपट्टा और एमराल्ड ज्वैलरी उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है.