• Home>
  • Gallery»
  • अमिताभ और रेखा के ये गाने आज भी हैं युवाओं की पसंद, बनते हैं पार्टियों की शान, एक तो हर होली लुभाता है मन

अमिताभ और रेखा के ये गाने आज भी हैं युवाओं की पसंद, बनते हैं पार्टियों की शान, एक तो हर होली लुभाता है मन

Amitabh Bachchan and Rekha Songs: बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी प्रेम कहानियां हुई हैं, जो एक समय पर काफी चर्चा में रही हैं लेकिन वक्त के साथ-साथ उनकी कहानियां अधूरी रह गईं. ऐसी ही एक कहानी है रेखा और अमिताभ बच्चन की. दोनों की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही लेकिन अधूरी रह गई. हालांकि दोनों ने काफी समय तक साथ में काम किया है और दोनों का काम लोगों को काफी पसंद भी आता है. आज भी रेखा और अमिताभ बच्चन  के गाने और फिल्में लोग बडे ही प्यार से देखते हैं. दोनों के गाने आज की पीढ़ी भी बड़े चाव से सुनती है. यहां हम आपको उनके पांच सदाबहार गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा लोगों को पसंद आता है.


By: Deepika Pandey | Published: July 7, 2026 1:22:24 PM IST

नटवरलाल का परदेसिया - Photo Gallery
1/5

नटवरलाल का परदेसिया

फिल्म नटवरलाल का गाना परदेसिया फिल्म रिलीज के बाद ही काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. इसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी.

रंग बरसे भीगे चुनरर वाली - Photo Gallery
2/5

सिलसिला का रंग बरसे भीगे चुनर वाली

फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनरवाली गाना आज भी होली के त्योहार पर बजता है. इस गाने को अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन ने लिखा था. इसे अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में गाया था, जो रेखा और अमिताभ का अब तक का सबसे पॉपुलर गाना है.

सिलसिला का ये कहां आ गए हम - Photo Gallery
3/5

सिलसिला का ये कहां आ गए हम

फिल्म सिलसिला का गाना 'ये कहां आ गए हम' काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को अमिताभ और रेखा पर फिल्माया गया था. ये गाना अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने गाया था. अमिताभ की भारी आवाज और रेखा के इमोशन्स लोगों को काफी पसंद आए थे. इस गाने को लोग आज भी बड़े आनंद से सुनते हैं.

सलाम ए इश्क मेरी जान - Photo Gallery
4/5

सलाम ए इश्क मेरी जान

1978 में रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का गाना 'सलाम ए इश्क मेरी जान' को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. इसमें रेखा का गजब डांस देखने को मिला और अमिताभ की स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आई थी. ये कव्वाली स्लाइलल गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

देखा एक ख्वाब - Photo Gallery
5/5

देखा एक ख्वाब

70-80 के दशक में रेखा और अमिताभ की जोड़ी को काफी पसंद आती है. उनके गाने सदाबहार हो गए. 1981 में सिलसिला फिल्म का गाना लोगों को काफी पसंद आया. ये गाना था 'देखा एक ख्वाब', जिसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. इस गाने में अमिताभ और रेखा की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई गई है.