• Home>
  • Gallery»
  • इश्क ऐसा कि धर्म भी नहीं बनी बाधा, शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रही हैं एक्ट्रेस; जल्द कर सकती हैं शादी!

इश्क ऐसा कि धर्म भी नहीं बनी बाधा, शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रही हैं एक्ट्रेस; जल्द कर सकती हैं शादी!

Jasmin Bhasin-Aly Goni Love Story: टीवी की दुनिया के चर्चित कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों लिव-इन में भी रह रहे हैं. इस जोड़े ने प्यार के आगे धर्म की दीवार को तोड़ दिया. जैस्मिन और अली इस वक्त अपनी लव लाइफ को एंजाय कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: June 16, 2026 4:25:40 PM IST

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
1/7

किस धर्म से आते हैं अली और जैस्मिन भसीन?

कहते हैं ना कि जब इश्क हा जाए तो धर्म और जाति की दीवारें टूट जाती हैं. कुछ ऐसा ही अली गोनी और जैस्मिन भसीन के साथ हुआ. जहां अली गोनी मुस्लिम धर्म से आते हैं, वहीं जैस्मिन सिख धर्म से ताल्लुक रखती हैं. लेकिन दोनों के प्यार के बीच में धर्म कभी रोड़े नहीं आए.

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
2/7

कब हुई थी पहली मुलाकात?

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की पहली मुलाकात खतरों के खिलाड़ी के लिए एयरपोर्ट पर हुई थी, जहां रूम स्वैप के दौरान अली ने उन्हें 'मिस्टर कोहली' कहकर पुकारा, जिससे उनके रिश्ते की एक यादगार शुरुआत हुई.

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
3/7

बिग बॉस में किया था प्यार का इजहार

प्यार का इजहार करने से पहले वे बहुत अच्छे दोस्त थे. जैस्मिन को बिग बॉस के दौरान अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने अली से कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें प्यार हो गया है. बिग बॉस हाउस के अंदर वह निर्णायक मोड़ आया, जब अली ने कैमरे के सामने न आकर जैस्मिन के कान में अपने प्यार का इजहार किया, जिससे उनके रोमांटिक सफर की शुरुआत हुई.

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
4/7

लिव-इन में रहने के पीछे की बताई वजह

हाल ही में जैस्मिन भसीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अली गोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'हम कुछ समय के लिए रिश्ते में थे, और अब एक साल से ज़्यादा समय से साथ रह रहे हैं. हमने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इससे हमें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और अपनी सहजता का पता लगाने का मौका मिला. अपने रिश्ते, तालमेल और आकर्षण पर भरोसा रखना बहुत ज़रूरी है.'

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
5/7

इस रिश्ते से दोनों काफी खुश

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि दोनों काफी संतुष्ट हैं, एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं. जैस्मिन ने बताया कि उनका रिश्ता पहले से कहीं अधिक मजबूत है. जैस्मिन ने बताया कि वह और अली इस दौर का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
6/7

माता-पिता को रिश्ते को स्वीकारने में समय लगा

जैस्मिन भसीन ने इंटरव्यू में बताया कि अली गोनी के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार करने में उनके माता-पिता को थोड़ा समय लगा. वहीं, अली के परिवार ने इस रिश्ते को काफी सहजता से अपनाया. जैस्मिन के अनुसार, दोनों के लिए अपने-अपने परिवारों और माता-पिता की मंजूरी बहुत मायने रखती थी, क्योंकि वे ऐसे पारिवारिक माहौल से आते हैं जहां परिवार की राय और रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है.

Jasmin Bhasin Aly Goni - Photo Gallery
7/7

कब करेंगे शादी?

जैस्मिन भसीन और अली गोनी 1 साल से लिव इन में रह रहे हैं. इस कारण से दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, अभी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.