Alpha Star Cast Fees: अल्फा’ की सबसे बड़ी खिलाड़ी निकलीं आलिया! फीस के मामले में सब पर पड़ीं भारी; जाने किसे मिली कितनी रकम
Alpha Star Cast Fees: यशराज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई थ्रिलर Alpha रिलीज से पहले ही अपनी स्टारकास्ट और बजट को लेकर चर्चा में है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस एक्शन फिल्म में बड़े सितारे नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फीस में आलिया भट्ट सबसे आगे हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर ने भी दमदार रकम चार्ज की है. आइए जानते हैं सभी की फीस.
आलिया भट्ट की फीस सबसे ज्यादा
Asianet News की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की लीड स्टार आलिया भट्ट को Alpha के लिए करीब 25 करोड़ रुपये फीस मिली है. वो फिल्म की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली कलाकार हैं और ये रकम बाकी महिला कलाकारों की फीस से काफी ज्यादा बताई जा रही है.
शरवरी वाघ की फीस
ETNow की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं शरवरी वाघ को कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये फीस दी गई है. आलिया के साथ उनकी जोड़ी फिल्म में काफी खास है.
बॉबी देओल का दमदार चार्ज
बॉबी देओल फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने किरदार के लिए करीब 6 करोड़ रुपये फीस ली है. उनके रोल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है.
अनिल कपूर की फीस
वेटरन एक्टर अनिल कपूर भी Alpha का अहम हिस्सा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं ऋतिक रोशन और आर माधवन की फीस का अभी पता नहीं है.
Alpha बनी YRF की पहली फीमेल स्पाई फिल्म
शिव रवैल के निर्देशन में बनी Alpha, YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है. इससे पहले इस यूनिवर्स में Tiger, War और Pathaan जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में शामिल रही हैं.
आलिया का पहला फुल-फ्लेज्ड एक्शन अवतार
Alpha आलिया भट्ट की पहली पूरी तरह एक्शन आधारित फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में वो जबरदस्त स्टंट और स्पाई मिशन के अंदाज में दिखाई देंगी.
रिलीज डेट में हुए बदलाव
Alpha की रिलीज डेट में कई बदलाव हुए. पहले इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में तारीख आगे बढ़ाई गई. अब फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(नोट: फिल्म कास्ट की फीस कई मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं और आधिकारिक तौर पर अभिनेताओं या निर्माताओं द्वारा साझा नहीं किए गए हैं.)