कौन हैं अफसाना खान? जिन्होंने सावन में पति के साथ महादेव का किया रुद्राभिषेक; क्यों लोगों ने किया ट्रोल
Afsana Khan Shivling Puja: सावन में पंजाबी सिंगर अफसाना खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. पति साजन शर्मा के साथ उन्होंने शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया और पूरे भक्ति भाव से पूजा की. अफसाना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी ताकत मेरे महादेव है. इस पर फैंस ने खूब प्यार दिया वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया.
कौन हैं सिंगर अफसाना खान?
अफसाना खान एक पंजाबी सिंगर हैं, उन्हें तितलियां गाने से देशभर में खास पहचान मिली. इसके बाद वह सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आईं. हाल ही में फिल्म धुरंधर के गाने नाल नचणा में उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया.
सिंगर अफसाना खान के रुद्राभिषेक की तस्वीरें सामने आते ही बरसा फैंस का प्यार
अफसाना की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगीं. फैंस ने उनकी भक्ति की तारीफ की और कपल पर खूब प्यार लुटाया. कई सेलेब्स ने भी पोस्ट पर कमेंट कर अफसाना की आस्था की सराहना की.
सिंगर अफसाना खान के पूजा को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग
जहां कई लोगों ने अफसाना की तस्वीरों को पसंद किया, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए. कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने पूजा का मजाक उड़ाया और कपल को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखनी शुरू कर दीं.
सिंगर अफसाना को लेकर ट्रोल्स ने पार की हद
मामला सिर्फ अफसाना की पूजा तक सीमित नहीं रहा. कुछ यूजर्स ने उनकी परवरिश और परिवार को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. इन कमेंट्स पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया.
उज्जैन महाकाल भी पहुंची थीं अफसाना खान
यह पहली बार नहीं है जब अफसाना खान ने महादेव के प्रति अपनी आस्था जाहिर की हो. जुलाई में वह पति साज के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं. दोनों ने वहां पूजा और आरती में हिस्सा लिया था.
अफसाना और उनके पति अलग धर्म से होने के बाद भी कम नहीं एक दूसरे के लिए प्यार
अफसाना खान मुस्लिम परिवार से आती हैं, जबकि उनके पति साज यानी साजन शर्मा हिंदू परिवार से हैं. दोनों ने अलग धार्मिक पृष्ठभूमि के बावजूद शादी की. अब सावन में साथ पूजा करते हुए उनकी तस्वीरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. अफसाना ने अपनी भावना साफ शब्दों में जाहिर की मेरी ताकत मेरे महादेव हैं.