• Home>
  • Gallery»
  • 40 की उम्र में गूंजेगी अंबर-धरा एक्ट्रेस के घर किलकारी, शादी के ढाई साल बाद खास तरीके से दी गुड न्यूज; सेलेब्स ने दी बधाई

40 की उम्र में गूंजेगी अंबर-धरा एक्ट्रेस के घर किलकारी, शादी के ढाई साल बाद खास तरीके से दी गुड न्यूज; सेलेब्स ने दी बधाई

Kashmira Irani First Pregnancy: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक्ट्रेस ने 40 साल की उम्र में अपनी पहली प्रेंग्नेंसी अनाउंस की है. अंबर-धरा फेम ने पति अक्षत के साथ इस मोमेंट को बहुत ही खास तरीके से दिखाया है. यह गुड न्यूज सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.


By: Shristi S | Last Updated: August 31, 2026 5:52:22 PM IST

नारियल पर मॉम-डैड कैप लगाकर कश्मीरा ईरानी ने किया प्रेंग्नेंसी अनाउंस - Photo Gallery
1/5

नारियल पर मॉम-डैड कैप लगाकर कश्मीरा ईरानी ने किया प्रेंग्नेंसी अनाउंस

कश्मीरा और अक्षत ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की. तस्वीर में दो नारियल नजर आ रहे हैं, जिन पर मॉम और डैड लिखी टोपियां लगाई गई हैं. दोनों नारियल पर चश्मा भी लगा हुआ है. इस क्यूट तस्वीर के जरिए कपल ने बताया कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नया सदस्य दस्तक देने वाला है.

कश्मीरा ईरानी ने पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा? - Photo Gallery
2/5

कश्मीरा ईरानी ने पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा?

इस खास तस्वीर के साथ कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा कि करेंट स्टेटस. साथ ही पोस्ट में कमिंग सून हैशटैग भी इस्तेमाल किया गया. एक्ट्रेस के इस अनोखे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.

गौहर खान समेत इन सेलेब्स ने दी कश्मीरा ईरानी को बधाई - Photo Gallery
3/5

गौहर खान समेत इन सेलेब्स ने दी कश्मीरा ईरानी को बधाई

कश्मीरा ईरानी की प्रेंग्रेंसी अनाउंसमेंट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. गौहर खान ने उन्हें बधाई देते हुए उनके और आने वाले बच्चे की सलामती की दुआ की. वहीं रिद्धिमा पंडित, दृष्टि धामी और सुलग्ना समेत कई कलाकारों ने भी कमेंट पर प्यार और बधाइयां दीं.

शादी के ढाई साल बाद पैरेंट्स बनेंगे कश्मीरा-अक्षत - Photo Gallery
4/5

शादी के ढाई साल बाद पैरेंट्स बनेंगे कश्मीरा-अक्षत

कश्मीरा ईरानी ने फरवरी 2024 में अपने बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना के साथ शादी की थी. दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर में रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी. अब शादी के करीब ढाई साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है.

कश्मीरा ईरानी का वर्कफ्रंट - Photo Gallery
5/5

कश्मीरा ईरानी का वर्कफ्रंट

कश्मीरा ईरानी टीवी के साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. वह अंबर धरा जैसे शो के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वह इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के किरदार की गाइड की भूमिका निभाई थी.