• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Rashifal 6 July  2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, यहां जाने आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 6 July  2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, यहां जाने आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 6 July 2026: रविवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. कई लोगों को रुके हुए काम पूरे होने, नए अवसर मिलने और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा तथा रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. नौकरी, कारोबार और व्यक्तिगत जीवन में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं.हालांकि कुछ राशियों को जल्दबाजी, गुस्से और बेवजह की चिंता से बचने की सलाह दी गई है.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

By: Ranjana Sharma | Last Updated: July 6, 2026 7:27:15 AM IST

आज का मेष राशिफल - Photo Gallery
1/13

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है. दूसरों की बातों से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी बहस से दूर रहें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों में समय बर्बाद न करें. आराम करें और अपनी ऊर्जा सही काम में लगाएं.आज शांत रहकर अपने काम पर ध्यान दें. दूसरों की बातों में उलझने से बचें और जल्दबाजी में फैसला न लें.

आज का वृष राशिफल - Photo Gallery
2/13

आज का वृष राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज आपकी कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. आपका सकारात्मक रवैया दूसरों को भी प्रेरित करेगा.

आज का मिथुन राशिफल - Photo Gallery
3/13

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज आपकी कई उलझनें दूर हो सकती हैं. लोगों की बातों को अच्छी तरह समझ पाएंगे और सही फैसला लेने में सफल रहेंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ें.

आज का कर्क राशिफल - Photo Gallery
4/13

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज किसी जरूरी बातचीत से आपको अच्छी खबर मिल सकती है. अपने रिश्तों में खुलकर बात करें. गलतफहमी दूर होगी और पुराने काम आगे बढ़ेंगे. लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

आज का सिंह राशिफल - Photo Gallery
5/13

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज आपको खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है. कुछ लोग आपका मनोबल गिराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें. अपने काम और रिश्तों दोनों को बराबर महत्व दें. जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा.

आज का कन्या राशिफल - Photo Gallery
6/13

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज किसी काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और रिश्तों में मधुरता आएगी. दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.

आज का तुला राशिफल - Photo Gallery
7/13

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसलों पर पहले से ज्यादा भरोसा करेंगे. बेवजह की बातों और अफवाहों से दूरी बनाए रखें. खान-पान का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं.

आज का वृश्चिक राशिफल - Photo Gallery
8/13

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. अपने विचार खुलकर रखें. आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

आज का धनु राशिफल - Photo Gallery
9/13

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा. किसी भी विवाद से बचें और बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें. सेहत का भी ध्यान रखें और आराम के लिए समय निकालें.

आज का मकर राशिफल - Photo Gallery
10/13

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा. काम समय पर पूरे होंगे और नए अवसर भी मिल सकते हैं. अपने काम को पूरी लगन से करें, लेकिन बीच-बीच में आराम करना भी जरूरी है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

आज का कुंभ राशिफल - Photo Gallery
11/13

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज दोस्तों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. आपकी मेहनत रंग ला सकती है.

आज का मीन राशिफल - Photo Gallery
12/13

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज आपका मन नई शुरुआत करने के लिए तैयार रहेगा. पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे. करियर और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का सही समय है. आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलने के संकेत हैं.

डिस्क्लेमर - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.