• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: नई जिम्मेदारी से ना भागें पीछे, जीवन साथी का मिलेगा भरपूर सहयोग! जाने आज के राशिफल के बारे में

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: नई जिम्मेदारी से ना भागें पीछे, जीवन साथी का मिलेगा भरपूर सहयोग! जाने आज के राशिफल के बारे में

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: आज रविवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिएसंतुलन, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. रिश्तों और अवसरों दोनों को संभालकर चलना होगा.किसी के जीवन में रोमांस की अधिकता के संकेत हैं तो कुछ को पारिवारिक जिम्मेदारी भी मिल सकती है,आइए जानते हैं रविवार 1 मई के लिए मेष से मीन तक सभी 12 राशि के जातकों का भविष्यफल.


By: Heena Khan | Last Updated: May 3, 2026 7:59:00 AM IST

आज का मेष राशिफल - Photo Gallery
1/13

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज आपका मन काफी हल्का और सकारात्मक रहेगा. आप लोगों के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना छोटी बातें आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं. आप आज अपने करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने में सफल रहेंगे. दिन को खुशनुमा बनाने का कोई मौका न छोड़ें.

आज का वृष राशिफल - Photo Gallery
2/13

आज का वृष राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन उन बातों को सामने लाने का है जिन्हें आप लंबे समय से टालते आ रहे थे. आप बिना विवाद के मुश्किल चर्चाओं को संभाल लेंगे. थोड़ा एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसलिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें. आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. लोग आपके व्यवहार और काम करने के तरीके की सराहना करेंगे.

आज का मिथुन राशिफल - Photo Gallery
3/13

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन भविष्य के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है. हालांकि, कुछ स्थितियां आपके पुराने फैसलों का नतीजा हो सकती हैं. खुद को समय देना और नई चीजों की योजना बनाना जरूरी है. यात्रा, नई पढ़ाई या नए अनुभव आपके जीवन में नई ऊर्जा भर सकते हैं.

आज का कर्क राशिफल - Photo Gallery
4/13

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज आप जीवन को खुलकर जीने के मूड में रहेंगे. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा. आपकी उदारता और सहयोग की भावना आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगी.

आज का सिंह राशिफल - Photo Gallery
5/13

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है. आपके पास कई अच्छे विचार और योजनाएं हैं, थोड़ा रुककर सोचने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

आज का कन्या राशिफल - Photo Gallery
6/13

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज आप अपने सामाजिक और पारिवारिक जीवन में खास चमक बिखेरेंगे. परिवार, खासकर बच्चों के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा. आपके प्रयास और सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. आप सही दिशा में काम कर रहे हैं और आपके निर्णय सटीक साबित होंगे. आज सब कुछ आपके अनुसार सहजता से आगे बढ़ेगा.

आज का तुला राशिफल - Photo Gallery
7/13

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज आप रिश्तों में सुधार और सुलह की दिशा में आगे बढ़ेंगे. अच्छे लोगों की संगति आपको प्रेरित करेगी. हालांकि, किसी भी शारीरिक गतिविधि में सावधानी बरतना जरूरी है. आज का दिन खुशी और संतुलन से भरा रहेगा.

आज का वृश्चिक राशिफल - Photo Gallery
8/13

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

आज आपका फोकस आगे बढ़ने और खुद को साबित करने पर रहेगा. आपकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में काम करेगी. हालांकि, जरूरत से ज्यादा उत्साह आपको थका सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें. आप अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाएंगे और जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल लेंगे. विदेश या नई दिशा से जुड़े काम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

आज का धनु राशिफल - Photo Gallery
9/13

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज आपकी बातचीत और व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और नए अवसर सामने आएंगे. हालांकि, ज्यादा उत्साह में जोखिम लेने से बचें. दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या किसी खास के साथ समय बिताने के लिए यह दिन बेहतरीन है. माहौल सहयोग और भाईचारे से भरा रहेगा.

आज का मकर राशिफल - Photo Gallery
10/13

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आज आपके विचार आपको तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करेंगे. खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें. आप शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे. आपका सकारात्मक रवैया और ऊर्जा लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी. दिन का अंत दोस्तों के साथ समय बिताकर करना आपके लिए सुखद रहेगा.

आज का कुंभ राशिफल - Photo Gallery
11/13

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज का माहौल थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, खासकर पारिवारिक मामलों में. आपको संयम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दें और ऐसी योजनाएं बनाएं जो भविष्य में लाभकारी हों. जिद्दी या कठोर रवैया अपनाने से बचें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप स्थिति को संभाल लेंगे.

आज का मीन राशिफल - Photo Gallery
12/13

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज आपकी आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी और आप अपने काम को अच्छे से व्यवस्थित कर पाएंगे. आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपके व्यक्तित्व को और निखारेंगे.

डिस्क्लेमर - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.