• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Love Rashifal 4 May 2026: सप्ताह के पहले दिन कैसी रहेगी लव लाइफ, किसे मिलेगा प्यार-किसका होगा ब्रेकअप

Aaj ka Love Rashifal 4 May 2026: सप्ताह के पहले दिन कैसी रहेगी लव लाइफ, किसे मिलेगा प्यार-किसका होगा ब्रेकअप

Aaj ka Love Rashifal 4 May 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? सोमवार (4 मई, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: May 6, 2026 9:32:56 AM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

सोमवार को मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है. आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ ऐसा पता चलेगा, जिससे रिश्ता बिगाड़ सकता है. अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें. अगर गलतफहमी है तो दूर कर लें.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपको शॉपिंग के लिए दबाव डाल सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. ध्यान रखें प्यार सहज भाव है. पैसों की बजाय रिश्ते को महत्व दें. आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. यह लव लाइफ के लिए अच्छा है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों का सोमवार का दिन आपका अच्छा निकलने वाला है. सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ बाहर पिकनिक आदि पर जा सकते हैं. मौसम के मिजाज से समय अच्छा रहेगा, परंतु आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इसलिए संभल कर रहें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के इस व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें.
सोमवार को आपका पार्टनर कुछ बातों के चलते आपसे विवाद कर सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सोमवार को कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर परेशान रह सकता है. हो सकता है आपकी पारिवारिक दबाव के कारण आपका साथी मानसिक तौर से परेशान हो. अपने साथी का ख्याल रखें. बैठकर उनकी बातों को सुने, जिससे रिश्ता बना रहे.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

बहुत दिन से आपसी मतभेद को भूलकर वह आपके करीब आ सकते हैं. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर माफी मांग सकता है. यह समय ठीक है. संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आपके हित में रहेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

अगर शादीशुदा हैं तो परिवार और बच्चों के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है. सोमवार का दिन मौसम के हिसाब से आपका अच्छा रहने वाला है. आप अपने साथी के साथ घर पर ही सोमवार का दिन फुल इंजॉय के साथ व्यतीत करेंगे.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

सोमवार को संभल कर रहे हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. सोमवार को आपको अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं, परंतु यात्रा में सावधान रहें. किसी बड़े विवाद में आज आप अपने साथी के साथ फंस सकते हैं। इसलिए

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

सोमवार को बहुत दिनों से कुछ बात जो उनके मन में चल रही है आपसे शेयर कर सकते हैं. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है. इसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसके साथ ही साथी के साथ सोमवार का समय अच्छा निकलेगा.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा. सोमवार को आपका पार्टनर आपके साथ सुखद सहज महसूस करेगा. सोमवार का दिन पार्टनर के साथ बीतने वाला है. आपका पार्टनर आपके प्रति आकर्षित रहेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने पार्टनर से कोई बात छिपाने का प्रयास करेंगे. आपकी असहजता पार्टनर के सामने दिखाई पड़ेगी. इसके चलते आपका पार्टनर दुखी और चिंतित रह सकते हैं. कोई बात यदि मन में चल रही है, तो साथी के साथ शेयर करें.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करें. हो सकता है आपकी किसी बात को वह बुरा मान जाए. इसके चलते सोमवार का दिन आपका वाद विवाद में निकल सकता है. सुझाव है कि यह दिन अनबन में ना बर्बाद करें.