Today Love Rashifal 3 May 2026: रविवार को किसकी गर्लफ्रेंड होगी नाराज, कौन करेगा भरपूर रोमांस
Today Love Rashifal 3 May 2026: कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? रविवार (3 मई, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है. रविवार को आपका पार्टनर आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा. वह आपकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखेगा, जिस कारण आपका मन प्रसन्न होगा.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे. रविवार को आपका लव पाटनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है. हो सकता है कि आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
मौसम के हिसाब से यह समय आपके लिए अनुकूल है. रविवार को आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. रविवार को आपका लव पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा. वह आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए आपको बोल सकते हैं.
कर्क दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने-फिरने की जिद कर सकता है. आपका साथी कोई विशेष प्रयोजन से रविवार को आपके करीब आएगा. बेहतर होगा कि अपने साथी की बातों को महत्व दें, उनके साथ समय बिताएं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका लव पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है. उनके व्यवहार में आपको परिवर्तन देखने को मिलेगा. हो सकता है वह आपसे दूरी बना रहे हो, जिस कारण आप कुछ परेशान और चिंतित रह सकते हैं. अच्छा होगा बैठकर बात को समझने का प्रयास करें.
कन्या दैनिक लव राशिफल
आपका लव पार्टनर आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें रखता है, जिसके पूरे न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं. लव पार्टनर के व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रह सकता है. ऐसे में अच्छा होगा कि अपने साथी के साथ समय बिताएं.
तुला दैनिक लव राशिफल
रविवार को तुला राशि के जातक अपने लव पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका लव पार्टनर किसी विरोधी की बातों में आकर आप के साथ बुरा बर्ताव कर सकता है, जिस कारण आपका मन दुखी रहेगा. साथ ही आपका संबंध टूटने के हालात भी बन रहे हैं.
धनु दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका लव पार्टनर आपके अनुकूल रहने वाला है. मौसम का मिजाज देखते हुए आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. अगर अभी तक आपने मन की बात अपने साथी को नहीं बोली हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है.
मकर दैनिक लव राशिफल
रविवार को आप अपने लव पार्टनर से कुछ बातों को लेकर विवाद कर सकते हैं, लेकिन हालात को जान लेने के बाद में आपको पछतावा होगा. अच्छा होगा अपने पार्टनर को सॉरी बोल कर इस मैटर को खत्म करें संबंध को बनाए रखें. इससे रिश्ते और मजबूत होंगे.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
कुल मिलाकर रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिस बात का आप इंतजार कर रहे हैं. आपका पार्टनर आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है. वह आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा.
मीन दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन अपने लव पार्टनर को कोई नया गिफ्ट उपहार आप दे सकते हैं, जिस कारण आपका बिगड़ा हुआ संबंध ठीक होगा. आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा और आपको भरपूर प्यार देगा.