90s Hit Songs: टिप-टिप बरसा पानी ही नहीं, इन गानों में भी Raveena Tandon ने लगाई थी आग; ऐसे ही नहीं कहते 90s की सबसे हॉट स्टार
90s Hit Songs: वैसे से तो हमारी spotify, wynkit और gaana जैसे म्यूजिक प्लेयर्स पि प्लेलिस्ट नए गानों से भरी होती है. लेकिन क्या आपकी लिस्ट में 90s के गाने भी शामिल हैं. अगर हाँ! तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, जो लोग आज भी 90s के गानों के दीवाने हैं सिर्फ वो ही जान सकते हैं कि 90s के गानों में क्या कमाल होता था. ‘तू शायर है मैं तेरी शायरी’ से लेकर ‘धक-धक करने लगा’ तक. ये वो गाने हैं जो हर किसी की जुबान पर रहते हैं और जिन्हे सुनने के बाद एक अलग ही वाइब्स आने लगती हैं. लेकिन आज हम आपको 90s की सबसे हॉट अदाकारा रवीना टंडन के कुछ ऐसे गाने बताने वाले हैं जिन्हे सुनते ही आप उसे अपनी फेवरेट लिस्ट में शामिल कर लेंगे. टिप-टिप बरसा पानी के आलावा ये वो गाने हैं जिसमे रवीना ने आग लगा दी थी और आज भी हर दिल पर राज करते हैं.
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त
यह गाना 1994 की फ़िल्म ‘मोहरा’ का है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह ने काम किया था. इस गाने में रवीना ने अक्षय के साथ जबरदस्त ठुमके लगाए और फैंस को दीवाना बना दिया.
किसी डिस्को में जाएँ
क्या आप रवीना और गोविंदा पर फ़िल्माए गए इस गाने को सूना है? अगर आप 90s के बच्चे हैं, तो आपने इसे हर जगह सुना होगा. पार्टियों से लेकर रेडियो तक! जी हाँ हम बात कर रहे हैं 'kisi disco main jaayen' की. इस गाने में रवीना ने गोविंदा के साथ जबरदस्त डांस की और दोनों की केमिस्ट्री ने धूम मचा दी थी.
टिप टिप बरसा पानी
यह सुपरहिट गाना आज भी पार्टियों, संगीत और डांस नाइट्स में बजाया जाता है. अगर आप कभी ऐसे क्लब में गए हैं जहाँ हिंदी गाने बजते हैं, तो आपने शायद यह गाना ज़रूर सुना होगा. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं tip tip barsa paani की. ये वो गाना है जिसमे रवीना ने पीली साड़ी में अक्षय के साथ रोमांस किया था.
अँखियों से गोली मारे
गोविंदा और रवीना की फ़िल्म ‘दूल्हे राजा’ का एक और सुपरहिट गाना. इस गाने का नाम है ankhiyon se goli maare. इस गाने में भी दोनों बेहद जबरदस्त नजर आ रहे हैं और इनके एक्सपेरेशन की दीवानी तो दुनिया हो गई थी.
तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ
फ़िल्म ‘पत्थर के फूल’ के इस गाने में रवीना टंडन का पहनावा 90s की पहचान है. क्या आप सलमान खान के साथ उनके इस गाने के बारे में जानते हैं. जी हाँ! हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम है tumse jo dekhte hi pyaar hua.
एलो जी सनम
यह फ़िल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ का एक क्लासिक प्रेम गीत है. बॉलीवुड के हर दीवाने को यह गाना ज़रूर पता होना चाहिए!