• Home>
  • Gallery»
  • किसी ने प्रेमजाल फैलाया, किसी ने दिया शादी का झांसा… दुनिया के 6 क्रिकेटर, जिन पर लगे अवैध संबंध के आरोप

किसी ने प्रेमजाल फैलाया, किसी ने दिया शादी का झांसा… दुनिया के 6 क्रिकेटर, जिन पर लगे अवैध संबंध के आरोप

5 Cricketers Who Faced Alleged Harassment: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल बंगाल में छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है. आरोप है कि क्रिकेटर ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल भी किया. इस मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत के सभी लोग हैरान रह गए. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब किसी क्रिकेटर पर महिला के साथ शोषण करने के आरोप लगे हैं. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लग चुके हैं. जानें कौन हैं वो खिलाड़ी…


By: Ankush Upadhayay | Published: July 21, 2026 11:21:11 AM IST

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर रुबेल हुसैन. - Photo Gallery
1/6

रुबेल हुसैन

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज साल 2015 में बड़े विवाद में फंसे थे. बांग्लादेश की एक्ट्रेस नाजनीन अख्तर ने उन पर दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था. एक्ट्र्रेस का आरोप था कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस मामले में रुबेल हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. उन्होंने कुछ समय तक जेल में बिताया, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहाई मिली.

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा. - Photo Gallery
2/6

अमित मिश्रा

भारतीय दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. साल 2015 में बेंगलुरु की एक महिला ने आरोप लगाया कि अमित मिश्रा ने होटल में उसके साथ मारपीट की और उत्पीड़न किया. इस मामले में पुलिस ने अमित मिश्रा को गिरफ्तार भी कर लिया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल. - Photo Gallery
3/6

यश दयाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर भी शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लग चुका है. यूपी के गाजियाबाद में एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने 5 साल के रिश्ते के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, यश दयाल पर जयपुर में भी महिला से उत्पीड़न का एक केस दर्ज हुआ है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ल्यूक पोमर्सबैक. - Photo Gallery
4/6

ल्यूक पोमर्सबैक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ल्यूक पोमर्सबैक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. IPL 2012 के दौरान में भारत में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर उनकी मंगेतर ने शारीरिक शोषण करने और मारपीट का आरोप लगाया था. ल्यूक पोमर्सबैक को हिरासत में लेने के बाद कोर्ट ले जाया गया, जहां पर वह सुनवाई के दौरान बेहोश हो गए थे. इसके बाद उनकी मंगेतर ने केस वापस ले लिया और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया.

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल. - Photo Gallery
5/6

अभिषेक पोरेल

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर बंगाल में एक मेडिकल छात्रा से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल भी किया. इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का भी आदेश जारी कर दिया है.

पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा. - Photo Gallery
6/6

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी दुष्कर्म के मामले में फंस चुके हैं. IPL 2018 में #MeToo अभियान के दौरान लसिथ मलिंगा पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. इस मामले में बॉलीवुड सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया था. हालांकि इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई.