• Home>
  • Gallery»
  • दुनिया के 6 अंधविश्वासी क्रिकेटर, जिन्हें टोटके पर था भरोसा! कोई रखता लाल रुमाल, तो कोई पैड से करता ये काम

दुनिया के 6 अंधविश्वासी क्रिकेटर, जिन्हें टोटके पर था भरोसा! कोई रखता लाल रुमाल, तो कोई पैड से करता ये काम

6 Weird Superstitions Of Cricketers: क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी या गेंदबाजी से पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया. इन खिलाड़ियों के अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं थी. हालांकि इसके बावजूद कुछ क्रिकेटर्स को अंधविश्वास पर भरोसा था. दरअसल, कुछ दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर उतरने से पहले अजीबोगरीब टोटके अपनाते थे. उनका मानना था कि इससे वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स और उनके अंधविश्वास के बारे में…


By: Ankush Upadhayay | Published: July 6, 2026 4:55:07 PM IST

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर. - Photo Gallery
1/6

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सचिन तेंदुलकर हमेशा मैदान में उतरने से पहले अपना बायां पैड पहनते थे. उनका मानना था कि इससे उन्हें भाग्य का साथ मिलता है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 100 शतकों के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का अंत किया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ. - Photo Gallery
2/6

स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. स्टीव वॉ मैच के दौरान हमेशा में अपनी जेब में लाल रुमाल रखते थे. यह रुमाल उनकी दादाजी ने गिफ्ट में दिया था, जो उनके लिए क्रिकेट में लकी चार्म बन गया.

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली. - Photo Gallery
3/6

सौरव गांगुली

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली भी अंधविश्वास में मानते थे. वह हमेशा मैदान पर बल्लेबाजी करने या कप्तानी करने के लिए उतरने से पहले अपनी जेब में अपने गुरुजी की तस्वीर रखते थे. उनका मानना था कि इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है. इसके लिए वह कई अंगूठियां भी पहनते थे. इतना ही नहीं, सौरव गांगुली टेस्ट मैचों के दौरान अपनी दाढ़ी नहीं बनाते थे.

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के कोच बन सकते हैं. - Photo Gallery
4/6

राहुल द्रविड़

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भी सचिन तेंदुलकर की तरह पैड पहनने वाले टोटके पर भरोसा करते थे. वह हमेशा मैदान पर उतरने से पहले राइट पैड पहनते थे.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग. - Photo Gallery
5/6

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी अन्य खिलाड़ियों की तरह अंधविश्वास पर भरोसा करते थे. इसके लिए वह बिना नंबर वाली जर्सी पहनते थे. उनका मानना था कि इससे बल्लेबाजी के दौरान उन्हें सौभाग्य मिलता है.

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा. - Photo Gallery
6/6

लसिथ मलिंगा

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अक्सर गेंद डालने से पहले उसे चूमते थे. उनकी उनकी गेंदबाजी का एक रस्म बन गया था. उनका मानना था कि इससे वह मैदान पर अच्छी गेंदबाजी कर पाएंगे.