5 स्टार किड्स, जिन्होंने मम्मी-पापा की शादी में लगाए ठुमके, एक ने तो करवाई अपने पिता की 3 शादियां
Star Kids Who Attends Their Parents Wedding: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपनी पैरेंट्स की शादी अपने सामने करवाई. इतना ही नहीं, वो शादी में खूब झूमे और नाचे भी. इस लिस्ट में कुछ दिग्गज सितारे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के सामने शादियां की. चलिए जानते हैं उन स्टार किड्स और एक्टर्स के बारे में.
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान, 2012 में अपने पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान की दूसरी शादी में खास तौर पर शामिल हुए थे. भाई-बहन ने शादी के जश्न में अहम भूमिका निभाई, जो परिवारों के मिलन और अपने पिता व सौतेली मां के साथ उनके अच्छे रिश्तों को दर्शाता है.
अरहान खान
अरबाज खान के बेटे, अरहान खान, 24 दिसंबर को अपने पिता की शुरा खान के साथ हुई दूसरी शादी में खास तौर पर मौजूद थे. इस शादी के जश्न में अरहान ने जोरदार डांस किया और अहम भूमिका निभाई. इस शादी को अनोखा माना गया था.
पलक तिवारी
एक्ट्रेस और मॉडल श्वेता तिवारी की बेटी, पलक तिवारी अपनी मां की एक्टर-बिजनेसमैन अभिनव कोहली के साथ हुई शादी में मौजूद थीं. आपको बता दें कि श्वेता, जिनकी पहले राजा चौधरी से शादी हुई थी. फिर 2012 में वो उनसे अलग हो गई थीं. अपनी मां की शादी में पलक की मौजूदगी उनके गहरे रिश्ते और श्वेता की जिंदगी के नए सफर के लिए उनके समर्थन को दिखाती है.
शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, जो नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं. अपनी मां नीलिमा अजीम की एक्टर राजेश खट्टर के साथ हुई शादी में शामिल हुए थे.
इरा खान
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बच्चे, इरा खान और जुनैद खान, 2004 में किरण राव के साथ अपने पिता की दूसरी शादी में खास तौर पर मौजूद थे. हालांकि, शादी के 18 साल बाद, 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का ऐलान किया, जिससे उनके रिश्ते का अंत हो गया. हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की.